{"_id":"5a7736844f1c1b2d068b4936","slug":"school-students-will-hand-over-traffic-police","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैफिक पुलिस का हाथ बंटाएंगे स्कूली छात्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैफिक पुलिस का हाथ बंटाएंगे स्कूली छात्र
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 04 Feb 2018 10:06 PM IST
विज्ञापन
एसडीएस राजकीय इंटर कालेज में नशामुक्ति की शपथ लेते विद्यार्थी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब स्कूली छात्र सड़क पर ट्रैफिक पुलिस का हाथ बंटाते नजर आएंगे। ये छात्र पुलिस के साथ मिलकर वाहन चालकों को यातायात का पाठ पढ़ाएंगे। साथ ही अपने स्कूलों में साथी छात्रों को भी जागरूक करेंगे। पुलिस ने छात्रों की ट्रैफिक फोर्स गठित करने की कार्ययोजना तैयार की है।
विज्ञापन
यातायात जागरूकता कार्यक्रम के तहत पिथौरागढ़ पुलिस ने यह कार्ययोजना तैयार की है। सीओ सिटी शेखर सुयाल ने बताया कि स्कूलों के सीनियर और जागरूक छात्रों का फोर्स के लिए चयन किया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस इन्हें यातायात नियमों और कार्रवाईयों का प्रशिक्षण देगी। इसके बाद छात्रों को ट्रैफिक पुलिस के साथ सड़क पर उतारा जाएगा। स्कूली छात्र यातायात चालकों को सुरक्षित आवागमन का पाठ पढ़ाएंगे। उन पर अपने-अपने स्कूलों में साथी छात्रों को जागरूक करने की जिम्मेदारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन
सीओ का कहना है कि यातायात जागरूकता में छात्रों की भागीदारी तय करने के लिए यह कार्ययोजना तैयार की है। इससे छात्रों में यातायात नियमों की समझ बढ़ेगी, अन्य छात्र भी इससे प्रेरित होंगे। इस कार्ययोजना के लिए स्कूल प्रशासकों, प्रबंधकों को विश्वास में लिया जाएगा। चयनित छात्र स्कूल और पढ़ाई के बीच अतिरिक्त समय निकालकर ट्रैफिक पुलिस के साथ काम करेंगे। कारगर भूमिका निभाने वाले छात्रों को सम्मानित भी किया जाएगा।
विज्ञापन
छात्रों ने नशे के खिलाफ शपथ ली
पुलिस ने देव सिंह इंटर कॉलेज और न्यू बियर शिवा स्कूल में नशा एवं यातायात जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों ने नशे से दूर रहने और यातायात नियमों का पालन करने की शपथ ली। साथ ही दूसरों को भी प्रेरित करने का संकल्प लिया। छात्रों को साइबर सुरक्षा की भी जानकारी दी गई। इस दौरान प्रधानाचार्य अशोक कुमार पंत, ममता बोहरा, सीओ सिटी शेखर सुयाल, यातायात प्रभारी दरबान सिंह आदि थे।