{"_id":"65ac073a9397940e64062986","slug":"scholarship-transferred-through-dbt-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9405-2024-01-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति हस्तांतरित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति हस्तांतरित
Sat, 20 Jan 2024 11:17 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 20 Jan 2024 11:17 PM IST
विज्ञापन
महाविद्यालय गणाई गंगोली में तीन छात्राओं को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति हस्तांतरित की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। महाविद्यालय गणाई गंगोली के तीन मेधावियों को डीबीटी के माध्यम से छात्रवृत्ति योजना की धनराशि हस्तांतरित की गई। प्रथम वर्ष के लिए महाविद्यालय की छात्रा हर्षिता उपाध्याय को सर्वाधिक अंक प्राप्त करने पर 3000 प्रतिमाह की दर से छह माह की एकमुश्त धनराशि 18,000 स्थानांतरित की गई। द्वितीय स्थान पर स्नेहा बोरा को 2000 प्रतिमाह की दर से 12,000 और तृतीय स्थान पर संजना बोरा को 1500 प्रतिमाह की दर से 9,000 रुपये स्थानांतरित किए गए। वहां प्राचार्य प्रो. सिद्धेश्वर सिंह, छात्रवृत्ति प्रभारी डॉ. नवीन चंद्र आदि थे। संवाद
--
पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिली छात्रवृत्ति
लोहाघाट। पीजी कॉलेज लोहाघाट में छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री उच्च शिक्षा प्रोत्साहन छात्रवृति योजना के तहत धनराशि मिल गई है। शनिवार को छात्रवृत्ति नोडल डॉ. भगत राम लोहिया ने बताया कि संबंधित छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से धनराशि ट्रांसफर की गई हे। कला संकाय की दीपिका ढेक, दीपा राय, निखिल, विज्ञान संकाय से ऋषभ भट्ट, यशराज माहरा, योगिता प्रथोली और वाणिज्य संकाय से उज्जवल पांडेय, मयंक सिंह और अक्षत ओली ने छात्रवृति प्राप्त की। वहां प्रभारी प्राचार्य चंद्रा जोशी, डॉ. अर्चना त्रिपाठी, डॉ. एसपी सिंह, डॉ. वीरेंद्र सिंह मौनी, भावना खर्कवाल, मीना मेहता, बृजमोहन जोशी, कमल किशन, अतुल अधिकारी आदि थे। संवाद