{"_id":"6ad654d0a9c7a400d3076e62","slug":"save-the-earth-yatra-welcomed-at-gurudwara-reetha-sahib-pithoragarh-news-c-229-1-shld1026-145829-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: धरती बचाओ यात्रा का गुरुद्वारा रीठासाहिब में स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: धरती बचाओ यात्रा का गुरुद्वारा रीठासाहिब में स्वागत
Mon, 19 Oct 2026 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Mon, 19 Oct 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
रीठासाहिब (चंपावत)। धरती बचाओ, पेड़ बचाओ और पानी बचाओ अभियान के तहत चल रही धरती बचाओ यात्रा का रीठा साहिब पहुंचने पर स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल लोगों ने गुरुद्वारे में मत्था टेककर अरदास की और लंगर प्रसाद ग्रहण किया।
मुख्य सेवादार मंजीत सिंह के नेतृत्व में पंजाब से पहुंची यात्रा में शामिल लोगों ने श्रद्धालुओं को धार्मिक स्थल के दर्शन कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। इसके बाद यात्रा में शामिल श्रद्धालु नानकमत्ता साहिब के लिए रवाना हो गए। वहीं रीठा साहिब गुरुद्वारा परिसर में इन दिनों रोजाना बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों के पहुंचने से चहल-पहल बनी हुई है। प्रतिदिन करीब 50 से 200 श्रद्धालु रीठा साहिब पहुंचकर मत्था टेक रहे हैं। श्रद्धालु गुरुद्वारे में स्नान, ध्यान, पाठ और पूजा-अर्चना कर सुख-शांति की कामना कर रहे हैं। इसके बाद श्रद्धालु प्रसाद और मीठी रोट का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं। तीर्थ यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिनभर व्यवस्थाएं बनाए रखने के लिए पुलिस और थाना स्टाफ तैनात रहा।