फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Save Democracy Campaign

भाजपा पहुंचा रही लोकतंत्र को नुकसान : कांग्रेस

Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़।
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़। Updated Tue, 05 Apr 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
Save Democracy Campaign
कांग्रेस की बैठक - फोटो : अमर उजाला

पिथौरागढ़। कांग्रेस के देशव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजकर भाजपा पर देश के धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक स्वरूप को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश पंत के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी अनुराग आर्य के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे गए ज्ञापन में कहा है कि केंद्र की भाजपा सरकार ने दो साल के कार्यकाल में खूब मनमानी की है। केंद्र सरकार अपने इसी एजेंडे के तहत कांग्रेस शासित राज्यों की सरकारों को गिराने का काम कर रही है। 

विज्ञापन


इन लोगों ने राष्ट्रपति से अलोकतांत्रिक ढंग से लागू राष्ट्रपति शासन को हटाने, कांग्रेस की बहुमत वाली सरकार को बहाल करने की मांग की है। ज्ञापन में कांग्रेस प्रदेश महामंत्री जगत सिंह खाती, पूर्व विधायक गोपाल दत्त ओझा, प्रदेश प्रवक्ता खीमराज जोशी, भुवन पांडे, लेफ्टीनेंट कर्नल रिटायर्ड सत्यपाल सिंह गुलेरिया, ऋषेंद्र महर, सभासद भुवन पांडे, दीपक तिवारी, करन सिंह, दिनेश चंद्र भट्ट, प्रदीप थापा, नितिन महर, सुरेश कसनियाल, कृष्ण सिंह वल्दिया, कवींद्र कोरंगा, जगदीश बिष्ट, गणेश मेहता, ललित पाल, शमशेर सिंह बिष्ट, जीवन कोहली, राकेश सौन, प्रदीप महर, पंकज बिष्ट, राजू खड़ायत, दर्शन महर, त्रिलोक बिष्ट, कृष्णा सिंह बिष्ट, मोहम्मद आसिफ, कैलाश नाथ आदि के हस्ताक्षर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed