फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sarmoli gets the award for the best tourist village of the country

Pithoragarh News: सरमोली को मिला देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव का पुरस्कार

Wed, 27 Sep 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 27 Sep 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Sarmoli gets the award for the best tourist village of the country
दिल्ली में देश के सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव के पुरस्कार के साथ मुनस्यारी के सरमोली गांव की म​​​ल्
पिथौरागढ़। जिले के सरमोली गांव को देश का सर्वश्रेष्ठ पर्यटन गांव घोषित किया गया है। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरमोली गांव की मल्लिका विर्दी ने दिल्ली में पुरस्कार लिया। गांव को पुरस्कार मिलने से जिले भर में खुशी की लहर है।
विज्ञापन

बुधवार को प्रगति मैदान दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीण पर्यटन की नोडल अधिकारी कामाक्षी माहेश्वरी ने मल्लिका विर्दी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान मल्लिका विर्दी ने कहा कि मुनस्यारी क्षेत्र में नैतिक और सतत पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कई वर्षों से कई लोगों ने काम किया है। नेतृत्व असाधारण रहा है और समुदाय ने राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मान्यता प्राप्त करने के लिए बहुत कड़ी मेहनत की है।
विज्ञापन

यह मुनस्यारी, उत्तराखंड और उन सभी लोगों खासकर महिलाओं के लिए गर्व की बात है, जिन्होंने अपने अधिकारों के साथ ही पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण की दुनिया में एक विशिष्ट स्थान बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। उन्होंने इस प्रयास को सफल बनाने के लिए सभी लोगों का आभार प्रकट किया है। उन्होंने कहा है कि सरमोली गांव ग्रामीण क्षेत्रों के लिए पर्यटन का मॉडल बन सकता है। इस मौके पर त्रिलोक राना सहित कई लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसलिए मिला सरमोली को राष्ट्रीय पुरस्कार: 2004 से पर्यटन और अन्य गतिविधियों को बढ़ाने का किया जा रहा कार्य
पिथौरागढ़। वर्ष 2004 में मल्लिका विर्दी के मार्गदर्शन में सामुदायिक आधारित होम स्टे और प्रकृति कार्यक्रम शुरू किया गया था। मल्लिका विर्दी दो बार (2004 से 2010 और 2017 से 2022) वन पंचायत की सरपंच रहीं। उनके नेतृत्व में प्रकृति पर्यटन को बढ़ावा देने, जंगल और जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ाने का कार्य किया गया। उन्होंने जंगल और विशेष रूप से मेसर कुंड को पुनर्जीवित करने के प्रयास किए थे। 2007 से मेसर वन कौतिक नामक एक लोकप्रिय वन मेले के साथ-साथ हिमाल कलासूत्र नामक एक प्रकृति और संस्कृति उत्सव आयोजित करना शुरू किया। हिमाल कलासूत्र के दौरान, पक्षी उत्सव, तितली और कीट उत्सव, पारंपरिक भोजन उत्सव, डामो नगाड़ा ढोल उत्सव, खलिया चैलेंज नामक एक नवाचारी उच्च ऊंचाई मैराथन और कई ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। इससे सरमोली गांव को पूरे देश में पहचान मिली। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed