{"_id":"5f49408f8ebc3e876c686444","slug":"sanjay-mishra-in-didihat-pithoragarh-news-hld394952266","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहाड़ की खूबसूरती उसके प्राकृतिक सौंदर्य में है- संजय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहाड़ की खूबसूरती उसके प्राकृतिक सौंदर्य में है- संजय
विज्ञापन
डीडीहाट पहुंचे सिने कलाकार संजय मिश्र।
- फोटो : PITHORAGARH
डीडीहाट (पिथौरागढ़)। अभिनेता संजय मिश्रा ने कहा कि पहाड़ की खूबसूरती उसके प्राकृतिक स्वरूप में ही नजर आती है। उत्तराखंड का कुमाऊं क्षेत्र पर्यटन के लिए काफी कुछ अपने में समेटे हुए हैं।
अभिनेता संजय मिश्रा अपने मित्र जीतू शास्त्री के साथ अपनी ससुराल पहुंचे हैं। संजय मिश्रा ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहा कि कोरोना काल का लॉकडाउन महानगरों के लोगों के लिए काल कोठरी में जाने के समान था। कोविड-19 से निपटने के लिए हर एक को अपने को अंदर से मजबूत होना पड़ेगा।
नैनीताल जिले के मुक्तेश्वर में हिंदी फिल्म की शूटिंग समाप्त कर डीडीहाट आए संजय मिश्रा थल-डीडीहाट सड़क के बीच में पड़ने वाले झरने पर नहाए। कोविड-19 के चलते संजय मिश्रा के बच्चे दो माह से अपने नाना महेश चंद्र पंत के घर हैं। संजय अपने बच्चों से मिलने अपनी शूटिंग खत्म करके यहां पहुंचे हैं। संजय मिश्रा का कहना है कि यहां की प्राकृतिक सुंदरता उन्हें बरबस यहां खींच लाती है। जीतू शास्त्री पहली बार नैनीताल से आगे पहाड़ी क्षेत्र में आए हैं। वह कहते हैं कि यहां पर भगवान ने सब कुछ प्रकृति के रूप में दिया है।