फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Samuchi released after 32 hours on the Kailash Yatra route

Pithoragarh News: कैलाश यात्रा मार्ग पर 32 घंटे बाद हुई वाहनों की आवाजाही

Sun, 09 Aug 2026 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sun, 09 Aug 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Samuchi released after 32 hours on the Kailash Yatra route
पिथौरागढ़/धारचूला। सीमांत क्षेत्र में बारिश के बाद भूस्खलन का दौर जारी है। तवाघाट-गुंजी कैलाश यात्रा मार्ग पर गरबाधार के पास पहाड़ी दरकने से शनिवार सुबह भारी मलबा और बोल्डर आ गए थे, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया और कई वाहन फंस गए। बीआरओ ने कड़े प्रयासों के बाद रविवार अपराह्र तीन बजे मार्ग को हल्के वाहनों के लिए सुचारु कर दिया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

थाना पांगला के हेड कांस्टेबल सोबन सिंह बनग्याल ने बताया कि बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए अभी बोल्डर तोड़ने का काम जारी है। इसके अलावा धारचूला-तवाघाट मार्ग पर कूलागाड़ और एलागाड़ में भी मलबा आने से रास्ता बाधित हुआ था, जिसे सुबह 10 बजे ही जेसीबी मशीन की मदद से खोल दिया गया था।
विज्ञापन

वहीं, मुनस्यारी-मिलम मार्ग पर अभी भी मलबा और बोल्डर आने से आवागमन पूरी तरह बंद है। बीआरओ की टीम लगातार सड़क खोलने में जुटी हुई है। लगातार हो रही बारिश से सीमांत के ग्रामीणों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन




एलागाड़-जुम्मा सड़क 300 मीटर वॉश आउट

धारचूला। पीएमजीएसवाई की एलागाड़-जुम्मा सड़क हिलवेज कंपनी की ओर से किए जा रहे राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के दौरान हुए भूस्खलन से करीब 300 मीटर लंबाई में वॉश आउट हो गई है। सड़क पर भू-धंसाव की स्थिति बनी हुई है। पूर्व ब्लॉक प्रमुख धन सिंह धामी ने मौके का हिलवेज कंपनी को शीघ्र सड़क सुधारीकरण किए जाने को कहा है। पीएमजीएसवाई के अधिशासी अभियंता किशन सिंह ऐरी ने बताया कि वर्तमान में पैदल मार्ग तैयार कर आवागमन सुचारु करने का प्रयास किया जा रहा है। संवाद




मदकोट में बारिश से महिला का मकान हुआ जर्जर

बंगापानी। मदकोट क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश से भोराबगड़ में नंदी देवी का मकान जर्जर हो गया है। छत से पानी टपकने से परिवार को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम दानू ने प्रभावित परिवार को छत ढकने लिए प्लास्टिक की पन्नी उपलब्ध कराया। नंदी देवी ने बताया कि वह लंबे समय से आवास की समस्या से जूझ रही हैं। निर्धन होने के चलते स्वयं पक्का आवास बनाने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने आवासीय योजना का लाभ दिलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed