{"_id":"6adb997dae76cec05505f280","slug":"salary-should-be-paid-from-the-state-treasury-on-the-lines-of-himachal-pithoragarh-news-c-229-1-shld1007-145974-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: हिमाचल की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन भुगतान हो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: हिमाचल की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन भुगतान हो
Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:59 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर (चंपावत)। हिमाचल प्रदेश की तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन समेत सात सूत्री मांगों के लिए उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन मुखर हो गई है। यूनियन ने एक दिनी कार्य बहिष्कार कर रोडवेज परिसर में प्रदर्शन कर रोष जताया। यूनियन ने मांगों का निदान न होने पर 30 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी है।
शुक्रवार को यूनियन से जुड़े कर्मियों ने टनकपुर मंडल में कार्य बहिष्कार किया। आक्रोशित कर्मियों ने समान वेतन समान कार्य, प्रत्येक माह की सात तारीख को वेतन जारी किया जाए, महंगाई भत्ते का भुगतान, हिमाचल प्रदेश के तर्ज पर राजकीय कोष से वेतन भुगतान, बस बेड़ा 500 करने की मांग उठाई। डिपो मंडी प्रवीण जोशी ने बताया कि यूनियन की ओर से निरंतर मांगों को उठाया जा रहा है। एक दिनी कार्य बहिष्कार के बाद भी कार्रवाई न होने पर आंदोलन तेज किया जाएगा। इस बीच मांगों के समर्थन में नारेबाजी की गई।
यहां डिपो मंत्री जोशी, डिपो अध्यक्ष रवि शर्मा, क्षेत्रीय मंत्री नीरज सिंह, क्षेत्रीय कोषाध्यक्ष शेर सिंह बिष्ट, भूपेश गहतोड़ी, सुरेंद्र सिंह, हरीश जोशी, लोहाघाट डिपो से डिपो मंत्री संतोष कुमार, गजेंद्र द्विवेदी, जगदीश सिंह आदि मौजूद थे।