फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saja in Posco ACT

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 10 साल कठोर कारावास की सजा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 07 Sep 2020 10:24 PM IST
विज्ञापन
Saja in Posco ACT
पिथौरागढ़। जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने नाबालिग से दुष्कर्म के अभियुक्त को 10 साल के कठोर कारावास और अर्थदंड की सजा सुनाई है। जुर्माना अदा न करने पर आरोपी को अतिरिक्त सजा होगी।
विज्ञापन

3 मार्च 2018 को नाबालिग की बड़ी बहन जिला अस्पताल पिथौरागढ़ में भर्ती थी। पीड़िता भी अस्पताल में बहन के साथ थी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धारचूूला में तैनात मुरादाबाद निवासी अनुज किसी काम से जिला अस्पताल में आया था। मरीज को नींद आने पर वह नाबालिग को खाना खिलाने के बहाने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने इसकी शिकायत अगले दिन माता-पिता से की। चार मार्च को मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने 5 मार्च को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार को जिला एवं सत्र न्यायाधीश राजेंद्र जोशी ने अनुज को धारा 323, 506 और 363 और 5/6 पॉक्सो अधिनियम के तहत दोषी पाते हुए पॉक्सो अधिनियम के तहत 10 साल के कठोर कारावास और 25 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना नहीं भरने पर उसे 6 माह के अतिरिक्त कै द भुगतनी होगी। धारा 363 के तहत उसे 5 साल कैद और 5 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई गई। जुर्माना नहीं भरने पर 3 माह की अतिरिक्त कै द भुगतनी होगी। दोषी को धारा 323 के तहत उसे 6 माह और 506 के तहत एक साल के कारावास की सजा सुनाई गई है। सभी सजाएं साथ-साथ चलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed