फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sainik Rest Home to be built in Pithoragarh at a cost of Rs 797.49 lakh

Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में 797.49 लाख की लागत से बनेगा सैनिक विश्राम गृह

Sat, 09 Sep 2023 10:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 09 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sainik Rest Home to be built in Pithoragarh at a cost of Rs 797.49 lakh
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय में सैनिक विश्राम गृह का निर्माण 797.49 लाख की लागत से किया जाएगा। निर्माण के लिए वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति का शासनादेश जारी हो चुका है। इसका लाभ पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों को मिलेगा।
विज्ञापन


जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में अपने जरूरी काम के लिए आने वाले पूर्व सैनिकों को अब रहने की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा। जीर्णशीर्ण हो चुके सैनिक विश्राम गृह का कायाकल्प किया जाएगा। सैनिक विश्राम गृह निर्माण की डीपीआर उत्तराखंड पेयजल निर्माण निगम पिथौरागढ़ ने 797.49 लाख का आगणन निदेशक सैनिक कल्याण और पुनर्वास उत्तराखंड को भेजा था जिसे हरी झंडी मिल गई है।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत ने बताया कि जिले में 30,000 से अधिक पूर्व सैनिक हैं। पूर्व सैनिकों के आश्रित रोज जिला सैनिक कल्याण बोर्ड में अपने कार्य से आते हैं लेकिन सैनिक कल्याण परिसर में स्थित विश्राम गृह में मात्र दो कमरे हैं जिनकी स्थिति भी ठीक नहीं है। जीर्णशीर्ण होने के कारण उसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही थी। अब शासनादेश जारी होने के बाद निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed