फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Saerghati's main hilljatra festival on four

Pithoragarh News: साेरघाटी का प्रमुख हिलजात्रा पर्व चार को

Wed, 30 Aug 2023 10:54 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Wed, 30 Aug 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Saerghati's main hilljatra festival on four
पिथौरागढ़। सोरघाटी का प्रमुख हिलजात्रा पर्व चार सितंबर को होगा। डीएम रीना जोशी ने पर्व के आयोजन को लेकर हिलजात्रा समिति के सदस्यों और विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने हिलजात्रा देखने के लिए मकानों की छतों पर अधिक लोगों को एकत्र न होने देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मेला स्थल पर कोई अप्रिय घटना न हो या भगदड़ न मचे इसके लिए एसडीएम सदर अनिल कुमार शुक्ला और सीओ नरेंद्र पंत को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने प्रवेश स्थल पर पुलिस बल की तैनाती करने, बेरीकेडिंग करने के निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

डीएम ने मेला समिति के सदस्यों से भी मेले के सफल आयोजन में पुलिस विभाग को सहयोग देने को कहा। इस पर मेला समिति के सदस्यों ने डीएम को स्वयंसेवियों के माध्यम से पुलिस विभाग को सहयोग देने की बात कही। बैठक में गोपू महर, यशवंत महर सहित हिलजात्रा समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लखिया होता है हिलजात्रा का प्रमुख आकर्षण
पिथौरागढ़। सोरघाटी के कुमौड़ में आयोजित होने वाले हिलजात्रा पर्व में लखिया आकर्षण का पात्र होता है। पहाड़ की कृषि व्यवस्था पर आधारित इस पर्व में पात्र मुखौटा नृत्य करते हैं। इसमें लखिया के अलावा, बैलों की जोड़ी, एकलवा बैल, गल्या बैल, मरक्वा बैल, खेतों में काम करती पुतारियां आदि को प्रमुख रूप से प्रस्तुत किया जाता है। इस आयोजन को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed