फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Sadar's Ramleela staged with Ganesh puja begins

Pithoragarh News: गणेश पूजन के साथ सदर की रामलीला का मंचन शुरू

Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Oct 2023 12:33 AM IST
विज्ञापन
Sadar's Ramleela staged with Ganesh puja begins
पिथौरागढ़  की रामलीला में श्रीनि​धि और नारद संवाद का दृश्य। संवाद
पिथौरागढ़। श्री रामलीला प्रबंधकारिणी समिति का रामलीला का 127वां मंचन शुरू हो गया है। रामलीला का मंचन गणेश पूजन के साथ हुआ। यजमान त्रिभुवन लाल शाह और उनकी पत्नी के हाथों पंडित नीरज जोशी ने सभी काज संपन्न कराए। पुतला कमेटी के अध्यक्ष अकबर खान ने कुंभकर्ण की भूमिका में शानदार अदाकारी की।
विज्ञापन

पहले दिन नारद मोह से राम सीता जन्म तक की लीला का मंचन किया गया। रावण, कुंभकर्ण, विभीषण का ब्रह्मदेव से वरदान मांगने के दृश्य का कलाकारों ने शानदार मंचन किया। नारद की भूमिका में पंकज बिष्ट, विष्णु की सुमित खर्कवाल, विश्वमोहनी की पीयूष उप्रेती, रावण की राजू वर्मा, कुंभकर्ण की अकबर, विभीषण की नीरज, दशरथ की भूमिका सीबी जोशी ने निभाई। रामलीला कमेटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह माहरा ने सभी का आभार जताया। इधर टकाना की रामलीला भी गणेश पूजन के साथ शुरू हो गई है।
विज्ञापन

.......................
रामजन्म तक की लीला का हुआ मंचन

राम जन्म के साथ जिले में जगह-जगह रामलीला का मंचन शुरू

चंपावत/लोहाघाट/टनकपुर/बनबसा। चंपावत जिले में सात स्थानों में रामलीला का मंचन शुरू हो गया है। चंपावत की लीला में नारद मोह, रावण की शिव तपस्या का मंचन हुआ। कमेटी अध्यक्ष भगवत राय ने बताया कि जगदीश पचौली ने सूत्रधार, दिनेश त्रिपाठी ने रावण, गौरव मिश्रा ने शिव, राहुल सिंह ने पार्वती, शैलेश ने कुंभकर्ण और लक्की प्रहरी ने विभीषण की भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

फुलारागांव की रामलीला में रावण के शिव तप, राम जन्म, ताड़िका वध और अहिल्या तारण का मंचन हुआ। रामलीला का श्रीगणेश डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र राम ने किया।कमेटी के अध्यक्ष तारा दत्त पांडे, अशोक बिष्ट, गिरीश चंद्र पंत, पूरन महर, संजय रावत ने अतिथियों का आभार जताया। विशिष्ट अतिथि ज्येष्ठ उप प्रमुख मोनिका बोहरा रही। राम जन्म के साथ ही कोट अमोड़ी की लीला भी शुरू हो गई है।

लोहाघाट में पालिकाध्यक्ष गोविंद वर्मा ने लीला का शुभारंभ किया। श्रीराम सेवा सांस्कृतिक रामलीला कमेटी अध्यक्ष जीवन मेहता ने बताया कि लीला में रावण का तपस्या कर वरदान प्राप्त करना, श्रीराम-लक्ष्मण-भरत-शत्रुघ्र का जन्म, सीता जन्म की लीला दिखाई गई। नरेश राय के संचालन में हुई लीला में मुख्य संरक्षक प्रहलाद सिंह मेहता, मदन सिंह मेहता, प्रेम लाल साह, गणेश खर्कवाल, डीडी पांडे, जीवन गहतोड़ी, जीवन कलोनी आदि मौजूद थे।
टनकपुर, बनबसा में पहले दिन की रामलीला में रावण के भगवान शिव से वरदान मांगने से रामजन्म तक की लीला का मंचन दिखाया गया। टनकपुर की उत्तरांचल रामलीला समिति ज्ञानखेड़ा की रामलीला और नवयुवक रामलीला कमेटी की रामलीला मैदान स्थित रामलीला मंचन का शुभारंभ एसडीएम आकाश जोती और सीओ अविनाश वर्मा ने किया।

नवयुवक रामलीला कमेटी की ओर से आयोजित रामलीला मंचन में मथुरा वृंदावन से आए कलाकार लील का प्रदर्शन कर रहे हैं। वहां कमेटी अध्यक्ष संजय पांडे, सचिव मयंक पंत आदि थे। ज्ञानखेड़ा रामलीला मंचन में अध्यक्ष अंबादत्त पंत और सचिव भारत मोनी आदि थे। उधर, बनबसा गढ़ीगोठ की लीला का शुभारंभ मुख्य अतिथि मनोज मित्तल ने किया। वहां अध्यक्ष सुरेश उप्रेती, सचिव बहादुर सिंह रावत आदि थे।


पचपकरिया बमनपुरी की मां पूर्णागिरि आदर्श रामलीला कमेटी की लीला का शुभारंभ अभिषेक गोयल, मनोज मित्तल, राजबाला मित्तल ने किया। वहां अध्यक्ष हेमंद्र सिंह रावत, सचिव इंद्र सिंह थे। बनबसा की रामलीला मंचन का शुभारंभ मुख्य अतिथि अमित शर्मा ने किया। अध्यक्ष विमला सजवान, महामंत्री उमेद नेगी, संरक्षक बुद्धिबल्लभ पांडे आदि थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed