फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural rush on poor street construction

घटिया सड़क निर्माण पर भड़के ग्रामीण

Tue, 08 May 2018 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट
ब्यूरो/अमर उजाला, मदकोट Updated Tue, 08 May 2018 10:30 PM IST
विज्ञापन
Rural rush on poor street construction
मदकोट में सड़क की गुणवक्ता के खिलाफ प्रदर्शन करते ग्रामीण लोग - फोटो : अमर उजाला

छोरीबगड़-जाराजिबली मार्ग पर घटिया निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीण भड़क गए हैं। उन्होंने कार्यदायी संस्था पर गुणवत्ता के मानकों को ताख पर रखने का आरोप लगाया। साथ ही पीएमजीएसवाई के खिलाफ प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


मंगलवार को ग्रामीण निर्माणाधीन सड़क पर एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कहा कि सड़क निर्माण के दौरान गुणवत्ता के मानकों को ताख पर रखा गया है। आलम यह है कि पहाड़ी में विस्फोट के बाद निकले मलबे को सड़क निर्माण में खपाया जा रहा है। सड़क की सुरक्षा दीवार भी इसी मलबे से बनाई जा रही है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि वह गुणवत्ता को लेकर कार्यदायी संस्था के अभियंताओं से बार-बार शिकायत करते आ रहे हैं, लेकिन विभागीय अधिकारियों पर कोई असर नहीं हो रहा है। ठेकेदार लगातार मनमानी कर रहा है। उन्होंने चेताया कि गुणवत्ता को लेकर कार्यदायी संस्था ने जरूरी कदम नहीं उठाए तो सड़क पर ही अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस दौरान रेखा, जयंती, मांडवी, पुष्पा, धाना, द्रोपदी, हीरा, महेंद्र सिंह, डिगर सिंह, जगत सिंह, गोपाल सिंह आदि थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed