फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rural embarkation of road cutting due to debris

रोड कटिंग का मलबा खेत में आने से ग्रामीण भड़के

Mon, 21 May 2018 11:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूराे पिथौरागढ़। Updated Mon, 21 May 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
Rural embarkation of road cutting due to debris
पिथौरागढ़ में जिला अधिकारी कार्यालय के आगे प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 कठपतिया-दोबांस सड़क निर्माण का मलबा ग्रामीणों के खेतों में पसरा हुआ है। इससे ग्रामीणों के सामने खेतीबाड़ी की समस्या खड़ी हो गई है। कई बार मांग करने के बाद भी ठेकेदार ने खेतों से मलबा हटाने की जहमत नहीं उठा रहा है। इससे भड़के ग्रामीणों ने सोमवार को कलक्ट्रेट के समक्ष प्रदर्शन किया और ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन


इस मौके पर ग्रामीणों ने बताया कि नवंबर 2017 से सड़क निर्माण का काम चल रहा है। उन्होंने ठेकेदार पर मानकों के अनुरूप काम न करने का आरोप लगाया। बताया कि रोड कटिंग का मलबा डंपिंग जोन में न डालकर खेतों में डाला जा रहा है। खेत मलबे से पटे हुए हैं। ठेकेदार से कई बार मलबा हटाने को कहा गया, लेकिन हालत जस के तस हैं। खरीफ की फसल बोने का समय आ गया है। खेतों में मलबा पसरा होने से फसल पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। यही हालात रहे तो ग्रामीण खरीफ की फसल नहीं बो पाएंगे। प्रदर्शन करने वालों में  क्षेपं सदस्य डॉली जोशी, प्रधान गणेश जोशी, राजेश जोशी, खीमराज जोशी, भाष्कर जोशी, भोपाल दत्त आदि थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed