{"_id":"6a9c508ec8997805f409ce2c","slug":"run-for-himalayan-rally-welcomed-upon-arrival-in-banbasa-pithoragarh-news-c-229-1-alm1003-143962-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रन फाॅर हिमालयन रैली का बनबसा पहुंचने पर हुआ स्वागत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रन फाॅर हिमालयन रैली का बनबसा पहुंचने पर हुआ स्वागत
Sat, 05 Sep 2026 10:55 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sat, 05 Sep 2026 10:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनबसा (चंपावत)। पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से निकाली गई 500 किलोमीटर लंबी रन फॉर हिमालयन रैली का महिला-पुरुष संयुक्त दल शनिवार को ओम पर्वत से होते हुए बनबसा सेना छावनी पहुंचा। छावनी स्थित 6 डोगरा बटालियन के अधिकारियों, जवानों, राधे हरि इंटर कॉलेज के एनसीसी कैडेट्स और गौरव सेनानी कल्याण समिति ने दल का जोरदार स्वागत किया।
सेना के तीनों अंगों के सेवारत और सेवानिवृत्त जवानों और अधिकारियों वाले इस दल में सेवानिवृत्त मेजर जनरल देवेंद्र कपूर, एयर मार्शल डकवर्थ, कर्नल मनदीप सिंह मान, कैप्टन पूजा मेहरा सहित अन्य विशिष्ट सदस्य शामिल हैं।
यह दल प्रतिदिन करीब 50 किलोमीटर की पैदल दूरी तय कर रहा है। बनबसा से शुरू हुई यह रैली नानकमत्ता गुरुद्वारा होते हुए बरेली स्थित उत्तर एरिया में संपन्न होगी। यात्रा के दौरान महिला सदस्यों ने मार्ग में स्थानीय महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
यहां ओसी कर्नल प्रशांत कुमार, सूबेदार राज कुमार, सूबेदार पुष्पेंद्र, शैलेंद्र, कैप्टन भानी, कैप्टन हरीश चंद्र कापड़ी, पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन अमर सिंह, कैप्टन दिनेश चंद्र भट्ट, सूबेदार एससी जोशी, सूबेदार एनएस सामंत, सूबेदार गिरीश चंद्र कापड़ी, सोबन सिंह सहित आदि थे।