{"_id":"5ad380b14f1c1b9c098b4be8","slug":"rum-ramganga-ki-baar-raaj-mud-hai","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठुल थल को म्याल लागी रो रामगंगा किनारा...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठुल थल को म्याल लागी रो रामगंगा किनारा...
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Sun, 15 Apr 2018 10:11 PM IST
विज्ञापन
थल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करते कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल मेले की दूसरे शाम पुष्कर महर एंड पार्टी खटीमा और लोक कलाकारों के नाम रही। देर रात तक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झड़ी लगी रही। बेड़ीनाग की ब्लॉक प्रमुख रेखा भंडारी ने सांस्कृतिक संध्या का उद्घाटन किया।
विज्ञापन
पुष्कर महर एंड पाटी ने ठुल थल को म्याल लागी रो रामगंगा किनारा, तू ले आली मैं ले ऊंलो मेरी सरुली, आदि गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी। लोक गायक पप्पू कार्की ने माल देशै कि छोरी तनु, ठुल थलै म्याल आई रे। जितेंद्र तोम्क्याल ने ओ मेरी साली दीपा घुंघुरु बजा दे, पुष्पा कोरंगा ने पारी रे भीड़ा को छै घस्यारी मालू रे तू मालु नी काट मालू, दीपा पांडे ने मेरा देवरा मोहना तेरि केमूवैं गाड़ि, इन लोंडनको को समझालो हिटनै बाटा सीटी मारनी। संदीप लोहिया ने चांदी की कलाई पीतली पायल में, मैं मिलन आए थल म्याल मैं। दृष्टिहीन गायक सुंदर बाफिला ने टक-टकाटक कमला बाटुली लगाए। सीमा राय ने झुमका बादल पानी सररर की प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
सरस्वती हाइस्कूल विद्या मंदिर के दल ने जय मां काली और जीजीआईसी के दल ने झूमे तेरा घागरा पर नृत्य किया। शिवालिक पब्लिक स्कूल, मानस चिल्ड्रन एकेडमी, सरस्वती शिशु मंदिर, मल्लिकार्जुन विद्यापीठ, राजपूत ऐलीमेंट्री पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने एक से बढ़कर एक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में मां अखिल तारिणी बनबसा के म्यूजिकल ग्रुप की संगत चार चांद लगा रही है। ढोलक पर अमित बिष्ट, कीपैड पर शैलेंद्र सिंह, बांसुरी पर मोहन चंद्र जोशी, पैड पर विष्णु सिंह संगत दे रहे हैं।
विज्ञापन
श्री रामलीला समिति और सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष देवराज सत्याल ने मुख्य अतिथि बेड़ीनाग की प्रमुख रेखा भंडारी को शाल ओढ़ाकर, स्मृतिचिन्ह देकर सम्मानित किया। इस दौरान रामलीला समिति के व्यवस्थापक दिनेश चंद्र पाठक, मंत्री अर्जुन सिंह, कोषाध्यक्ष प्रवीण जंगपांगी, सोनू सत्याल, गंगा सिंह मेहता, डीके भट्ट, शशिकला सत्याल, कविता भट्ट, केएन जोशी आदि मौजूद थे। संचालन कृष्ण गोपाल पंत ने किया। उप निरीक्षक भगवान सिंह गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस बल मेले की सुरक्षा व्यवस्था को देख रहा है।
केएमवीएन दे रहा राफ्टिंग का प्रशिक्षण
कुमाऊं मंडल विकास निगम थल मेले में विद्यार्थियों और स्थानीय लोगों को रिवर राफ्टिंग का प्रशिक्षण दे रहा है। निगम के साहसिक पर्यटन प्रबंधक दिनेश गुरुरानी के नेतृत्व में लोगों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। गुरुरानी ने बताया कि शनिवार और रविवार को 30-30 लोगों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण दिया गया। केएमवीएन थल मेले में हर साल लोगों को राफ्टिंग का प्रशिक्षण देता है।