{"_id":"667afae9ac63ac96ea0903d8","slug":"ruckus-in-district-panchayat-board-meeting-member-staged-strike-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-114776-2024-06-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हंगामा, सदस्य ने दिया धरना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: जिला पंचायत बोर्ड बैठक में हंगामा, सदस्य ने दिया धरना
Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 25 Jun 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ में जिला पंचायत की बोर्ड बैठक हंगामेदार रही। इस दौरान पिछली बैठक में उठाईं समस्याओं का समाधान नहीं होने और मांगों के पूरा नहीं होने पर जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने धरना दिया। इस दौरान सीडीओ के लिखित आश्वासन पर उन्होंने धरना समाप्त किया। बैठक में शिक्षा, सड़क, स्वास्थ्य, पेयजल के मुद्दे छाए रहे। सदस्यों ने अधिकारियों से शीघ्र समाधान करने की मांग की।
मंगलवार को हुई बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष दीपिका बोहरा ने की। इस दौरान सीडीओ नंदन कुमार ने अधिकारियों को सदन में जो भी समस्याएं सदस्यों ने उठाई हैं उनका समय पर निस्तारण करने के निर्देश दिए। अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी ने जिला योजना से संबंधित जानकारी दी।
उन्होंने 28 जून 2024 को होने वाली डीपीसी बैठक में हिस्सा लेने के लिए सभी को आमंत्रित किया। सीडीओ ने सदस्यों को बताया कि वर्तमान में जिला योजना के लिए प्रस्ताव तैयार किए जा रहे हैं। प्रस्ताव बनाकर जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी को उपलब्ध कराने को कहा।
विज्ञापन
जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता ने अस्पताल में डॉक्टरों की कमी का मामला सदन में रखा। सीएमओ डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि जिले की स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने के लिए जनपद में तीन महिला और 16 पुरुष चिकित्सकों की नियुक्ति की गई है जिन्हें विभिन्न चिकित्सालयों में तैनात किया गया है।
सदस्यों ने कहा कि वन विभाग, लोनिवि आपस में सामंजस्य बनाकर विभिन्न सड़कों के निर्माण कार्यों की जानकारी दी गई। जल निगम और जल संस्थान ने सदस्यों को पेयजल समस्या का समाधान करने का आश्वासन दिया।
इस दौरान जिला पंचायत सदस्य जगत मर्तोलिया ने कहा कि लास्पा और मिलम में 18 और 19 जून को सामान्य बैठक होनी थी। इस संबंध में उन्होंने सीडीओ को पत्र भेजकर रेखीय विभागों के अधिकारियों को भेजने की मांग की थी, लेकिन पत्र देने के बाद इस पर ध्यान नहीं दिया गया। इस कारण उन्हें मजबूरी में सदन में धरने में बैठना पड़ा। सीडीओ के लिखित आश्वासन के बाद उन्होंने धरना समाप्त कर दिया।
बैठक में जीवन ठाकुर, दिवाकर रावल, प्रदीप गिरी, महेश राम, राजेंद्र महरा, बंशीधर भट्ट, चंदन बाणी, कल्याण राम, डीएफओ आशुतोष सिंह, सीवीओ योगेश भारद्वाज, डीडीओ रमा गोस्वामी, मुख्य सांख्यिकीय अधिकारी निरंजन प्रसाद, जिला उद्योग केंद्र महाप्रबंधक पंकज तिवारी, पूर्ति निरीक्षक सोमादित्य सनवाल, ईई जल संस्थान सुरेश जोशी आदि मौजूद रहे।
मुख्यालय तक बन रहीं सड़कों की मांगी जानकारी
पिथौरागढ़। जिला पंचायत सदस्यों ने लोनिवि और पीएमजीएसवाई के अधिकारियों से उनके क्षेत्र में बनने वाली सड़कों की जानकारियां साझा करने की अपील की। लोनिवि अधिकारियों ने जिले के दूरस्थ क्षेत्र को जनपद मुख्यालय से जोड़ने के लिए बनाई जा रही सड़कों की जानकारी दी। संवाद
-
डीएम, एसपी के बैठक में नहीं होने पर निंदा प्रस्ताव
पिथौरागढ़। जिला पंचायत की सामान्य बोर्ड बैठक में जिला पंचायत सदस्यों ने डीएम और एसपी के नहीं होने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि पूर्व की बैठकों से ये भी अनुपस्थित रहे। उनके उपस्थित नहीं होने पर जिला पंचायत सदस्य निंदा प्रस्ताव लेकर आए। संवाद