{"_id":"6a4fe39d02f175590b0972a6","slug":"rs-159-lakh-swindled-by-showing-a-cheque-worth-rs-10-lakh-pithoragarh-news-c-230-1-alm1001-144085-2026-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: 10 लाख रुपये का चेक दिखाकर 1.59 लाख ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: 10 लाख रुपये का चेक दिखाकर 1.59 लाख ठगे
Thu, 09 Jul 2026 11:38 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Thu, 09 Jul 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। साइबर अपराधियों ने नाचनी के एक व्यक्ति को 10 लाख रुपये का चेक दिखाकर 1.59 लाख रुपये की ठगी की है। ठगों ने जीएसटी चुकाने के नाम पर यह रकम ली। पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। होकरा निवासी पुष्कर सिंह ने बृहस्पतिवार को नाचनी थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि दो और तीन जुलाई को एक अनजान व्यक्ति ने उन्हें फोन किया।
उसने गरीबों की मदद के लिए बड़ी रकम देने का झांसा दिया। ठग ने पुष्कर से खाता संख्या, गूगल पे और मोबाइल नंबर मांगा। इसके बाद, ठग ने पुष्कर के व्हाट्सएप पर 10 लाख रुपये का चेक भेजा।
उसने जीएसटी के लिए गूगल पे पर पैसे भेजने को कहा। पुष्कर ने 1,59,100 रुपये ट्रांसफर कर दिए। जब ठग ने 4000 रुपये और मांगे, तब पुष्कर को ठगी का एहसास हुआ।
विज्ञापन
पुलिस उपाधीक्षक केएस रावत ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने लोगों से साइबर ठगी से बचने के लिए जागरूक रहने की अपील की।