फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   ROLLED militants killed in Indian village!

भारतीय गांव में घुसे आतंकियों को मार गिराया!

Sat, 18 Mar 2017 10:38 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Updated Sat, 18 Mar 2017 10:38 PM IST
विज्ञापन
ROLLED militants killed in Indian village!
सैन्य अभ्यास के लिए तैयार किया गया काल्पनिक गांव - फोटो : अमर उजाला

सूर्या कमांड के तत्वावधान और भारतीय थल सेना की पंचशूल ब्रिगेड के नेतृत्व में चल रहे 14 दिनी भारत-नेपाल संयुक्त सैन्य अभ्यास सूर्यकिरण के 12वें दिन भारत-नेपाल के सैनिकों ने एक भारतीय गांव में घुसे आतंकियों को मार कर गांव को आतंकियों से मुक्त करने का अभ्यास किया। भारतीय सेना के मेजर जनरल के साथ ही नेपाली सेना के मेजर जनरल ने संयुक्त सैन्य अभ्यास के संबंध में सैनिकों से जानकारी हासिल की। टास्क के बारे में जानकारी दी। 

विज्ञापन


भारतीय सेना के मेजर जनरल बलवंत राज मेहता, नेपाली सेना के मेजर जनरल दीपक प्रसाद भारती ने मूनाकोट स्थित कंपनी ऑपरेशन बेस (सीओबी) में संयुक्त सैन्य अभ्यास में शामिल सैनिकों से 11 दिन के सैन्य अभ्यास के बारे में विस्तार से जानकारी ली। शाम को होने वाले टास्क के बारे में जानकारी दी। इस टास्क के तहत भारतीय सैन्य क्षेत्र में बनाए गए एक गांव में आतंकियों के घुसने की सूचना पर भारत और नेपाल की सैन्य टुकड़ी ने दो तरफ से गांव में धावा बोलकर सर्च ऑपरेशन चलाया और आतंकियों को मार गिराया। आतंकियों पर काबू पाने से पहले सेना की दो रोड ओपनिंग पार्टियों ने इलाके की रेकी की। 
विज्ञापन


सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिकों में बेहतरीन तालमेल देखने को मिला। दोनों देशों के सैनिक उत्साह और उमंग से लवरेज दिखे। इस दौरान पंचशूल ब्रिगेड के ब्रिगेड कमांडर ब्रिगेडियर राकेश मनोचा (सेना मेडल), नेपाल सेना के ब्रिगेडियर जनरल आंगबो मौजूद थे। भारतीय सैन्य टुकड़ी का नेतृत्व एकता शक्ति बटालियन के कमांडेंट कर्नल नवीन राजन, नेपाली सेना का नेतृत्व दुर्गा बक्स बटालियन के कमांडेंट लेफ्टीनेंट कर्नल सुधीर केसी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


हुड़कना धारे के पुल से उस पार नेपाल का भूभाग
सैन्य अभ्यास के दौरान भारतीय क्षेत्र के हुड़कना (वड्डा) के पुल से मूनाकोट सीओबी तक के इलाके को नेपाल का भूभाग माना जा रहा है। सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक अंतरराष्ट्रीय सीमा क्रास कर एक-दूसरे की मदद का उपक्रम कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed