फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Robbery on voters' rights, names missing from the list

Pithoragarh News: मतदाताओं के हक पर डाका, सूची से नाम गायब

Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 23 Jan 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Robbery on voters' rights, names missing from the list
पिथौरागढ़। भले ही मतदाताओं को जागरूक करने के साथ ही निकाय चुनाव से पहले हर मतदाता का नाम सूची में दर्ज करने के लिए कई अभियान चलाए गए हों लेकिन चुनाव के दिन ये अभियान हवाई साबित हुए हैं। घर-घर जाकर मतदाता सूची तैयार करने के बाद भी कई के नाम गायब हो गए। ऐसे में यह चूक मतदाताओं पर भारी पड़ी है और उन्हें अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा।
विज्ञापन

नाम गायब होने पर मतदाताओं ने आक्रोश जताते हुए इसकी जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि हम वर्षों से शहर के नागरिक हैं। पिछले चुनावों में भी हमने वोट दिया। इस बार हमारा नाम गायब कर हमें मतदान से दूर कर दिया गया जो लोकतंत्र के लिए सही नहीं है।
विज्ञापन

बोले लोग
मैंने सभी चुनाव में वोट दिया। वर्षों से नगर में रह रही हूं। पिछले निकाय चुनाव में भी मैंने मतदान किया। इस बार भी मतदान के लिए बूथ पहुंची लेकिन सूची से नाम गायब था। इस लापरवाही से मुझे अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा है। - सरस्वती महर, तिलढुकरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
मेरे परिवार में पांच मतदाता हैं जो पिछले निकाय चुनाव में मतदान कर चुके हैं। इस बार मेरा और मेरे परिवार के सदस्यों के नाम सूची से गायब है। यह बड़ी लापरवाही है। - गीता जोशी, बिण।
-
उत्साह के साथ लोकतंत्र के पर्व में शामिल होने बूथ पहुंची। मतदाता सूची से नाम गायब होने पर भागीदारी नहीं निभा सकी। नाम गायब कर हमें अधिकार से वंचित किया गया। ऐसी लापरवाही करने वालों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। - ज्योति देवी, बजेटी।
-
मतदाता सूची में नाम दर्ज नहीं किया गया जबकि पिछले निकाय चुनाव में मैंने मतदान किया था। यह बड़ी चूक है इससे हमें अपने अधिकार से वंचित होना पड़ा है। बूथ पर पहुंचकर बैरंग वापस लौटना पड़ा। - बबीता, बजेटी।

-



मतदाता गौरव का प्रशासन बना मददगार

पिथौरागढ़। खड़कोट वार्ड निवासी गौरव रोड़ियाल व्हील चेयर के सहारे जीजीआईसी बूथ पर मतदान के लिए पहुंचे। सड़क दुर्घटना में गौरव की रीढ़ की हड्डी में चोट आ गई थी। इसके चलते वह व्हील चेयर का सहारा लेते हैं। पहले तो उन्होंने मतदान के लिए स्वयं पहल की, लेकिन कक्ष तक पहुंचने के लिए सीढि़यां होने के चलते वह वहां नहीं पहुंच पाए। उन्होंने बूथ का निरीक्षण करने पहुंचे निर्वाचन आयोग के प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी विनोद गोस्वामी व पुलिस अधीक्षक रेखा यादव को अपनी विवशता बताई। इस पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने पुलिस को उन्हें मतदान कक्ष तक ले जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पहले मतदाता गौरव को वोट डालने दें उसके बाद आगे जाएंगे। इस पर पुलिस कर्मियों ने व्हील चेयर समेत गौरव को उठाकर मतदान कक्ष तक पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed