Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways workshop will come into existence soon

Pithoragarh News: जल्द अस्तित्व में आएगा रोडवेज वर्कशॉप

Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 15 Jul 2025 11:45 PM IST
विज्ञापन
Roadways workshop will come into existence soon
पिथौरागढ़। नगर में जल्द रोडवेज का नया वर्कशॉप अस्तित्व में आएगा। इसके लिए नया भवन बनकर तैयार हो गया है। वर्कशॉप में बसों को पार्क करने के लिए पर्याप्त जगह मिलेगी तो इनकी खराबी जल्द दूर करना भी आसान होगा। कार्यदायी संस्था के मुताबिक, वर्कशॉप जल्द ही परिवहन निगम को हस्तांतरित किया जाएगा।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ डिपो के बेड़े में 84 बसें शामिल हैं। इनमें से सिर्फ 21 नई और 63 पुरानी बसें हैं। इनमें आए दिन खराबी आ रही है। इन बसों को पार्क करने और इनकी खराबी को दूर करने के लिए ऐंचोली में वर्कशॉप है। पर्याप्त जगह न होने से बसों को पार्क और इनकी खराबी को दूर करने में निगम को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या से निजात पाने के लिए डेढ़ साल पूर्व 11.83 करोड़ रुपये से नए वर्कशॉप का निर्माण शुरू किया गया।
विज्ञापन

कार्यदायी संस्था सीएनडीएस ने इसका 98 फीसदी निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। स्टोर सहित कार्यशाला का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। जल्द ही वर्कशॉप का निर्माण पूरा कर इसे परिवहन निगम को हस्तांतरित किया जाएगा। कार्यदायी संस्था के मुताबिक वर्कशॉप में एक समय में 40 से अधिक बसों को आसानी से पार्क किया जा सकेगा। खराब बसों को ठीक करने के लिए पर्याप्त जगह मिलने के साथ जरूरी संसाधनों का विस्तार करना आसान होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

काम पूरा करने में दो महीने की हुई देरी
पिथौरागढ़। वर्कशॉप का निर्माण फरवरी 2024 में शुरू हुआ। काम पूरा करने की तिथि इस साल मई माह तय थी। दो महीने का समय अधिक हो गया है और इसका दो फीसदी कार्य शेष है। कार्यदायी संस्था इस महीने के अंत तक काम पूरा कर वर्कशॉप निगम को हस्तांतरित करने की बात कर रहा है। हालांकि स्टोर का निर्माण कार्य पूरा होने के बाद निगम ने यहां सामग्री शिफ्ट करनी शुरू कर दी है।

कोट
वर्कशॉप का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। शीघ्र ही काम पूरा कर इसे निगम को हस्तांतरित कर दिया जाएगा। वर्कशॉप बनने से निगम के साथ ही यात्रियों को इसका लाभ मिलेगा। - अभिषेक, जेई, सीएनडीएस, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed