{"_id":"62376e9dadcd7e55f05a8ae9","slug":"roadways-operated-seven-additional-buses-in-pithoragarh-pithoragarh-news-hld456889844","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज ने यात्रियों को देखते हुए किया सात अतिरिक्त बसों का संचालन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज ने यात्रियों को देखते हुए किया सात अतिरिक्त बसों का संचालन
विज्ञापन
पिथौरागढ़ रोडवेज स्टेशन में यात्रियों से भरी बस। संवाद
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। रोडवेज परिवहन निगम होली पर्व के बाद यात्रियों की भारी भीड़ को देखते हुए पहले से ही मुस्तैद नजर आया। निगम ने रविवार को सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया। इसमें दिल्ली के लिए चार और देहरादून के लिए तीन अतिरिक्त बसें चलाई गईं। सोमवार को भी यात्रियों की संख्या अधिक रही तो इसी तरह अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।
रविवार को रोडवेज स्टेशन पर होली पर्व के बाद मुंबई, हिमाचल, दिल्ली, देहरादून, हरिद्वार, हल्द्वानी, बरेली समेत अन्य राज्यों को जाने वाले यात्रियों की संख्या ज्यादा रही। सुबह के समय सीट के लिए लोगों को थोड़ा संघर्ष करना पड़ा लेकिन इस समस्या से निपटने के लिए रोडवेज निगम पहले से तैयार दिखाई दिया। रोडवेज ने 27 बसों का संचालन किया, जिसमें 13 बसें दिल्ली और सात बसें देहरादून के यात्रियों को लेकर रवाना हुईं। इसके अलावा बदायूं, बरेली, हल्द्वानी, धारचूला, झूलाघाट रूटों पर भी बसें चलाई गईं।
होली पर्व के बाद यात्रियों की संख्या को देखते हुए पहले से ही तैयारी पूरी कर ली गई थी। रविवार को सात अतिरिक्त बसों का संचालन किया गया। अगर आगे भी ऐसी ही स्थिति रही तो अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। - आरके आर्या, एआरएम, पिथौरागढ़।
विज्ञापन
टैक्सी स्टेंडों पर भी रही भीड़
पिथौरागढ़। सामान्य दिनों में रविवार को जहां पिथौरागढ़ शहर में सुनसानी रहती है, वहीं होली पर्व के बाद शहरों की ओर लौटने वालों की अधिक संख्या के कारण भर काफी भीड़भाड़ रही। रोडवेज स्टेशन, टैक्सी स्टेंडों में दिनभर वाहनों की आवाजाही बनी रही। जिले के आंतरिक मार्गों में भी होली मनाने गांव गए लोगों के वापस लौटने के कारण दिन भर वाहनों के आने जाने का क्रम बना रहा।