{"_id":"65bd2a2475642e21470c20fa","slug":"roadways-bus-service-should-be-started-from-gangolihat-to-dehradun-pithoragarh-news-c-230-shld1024-109754-2024-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गंगोलीहाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर की जाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गंगोलीहाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू कर की जाए
Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Fri, 02 Feb 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंगोलीहाट (पिथौरागढ़)। लोगों ने जिले के सबसे बड़े विकासखंड गंगोलीहाट से देहरादून के लिए रोडवेज बस सेवा शुरू करने की मांग की है। जनप्रतिनिधियों का कहना है कि कई कार्यों के लिए लोगों को राजधानी देहरादून जाना पड़ता है। बस सेवा नहीं होने से उन्हें राईआगर, घाट, हल्द्वानी, टनकपुर से बस या टैक्सी बदलनी पड़ती है। इसमें लोगों का पैसा और समय बर्बाद होता है।
बोले लोग
राज्य बने 23 साल हो गए हैं। आज तक गंगोलीहाट से देहरादून के लिए बस संचालित नहीं हो पाई है। सरकार को जल्द सेवा शुरू करनी चाहिए।
- कल्याण सिंह धानिक, राज्य आंदोलनकारी उक्रांद नेता।
बेलपट्टी, भेरंगपट्टी और बिलाड़ पट्टी की 50 हजार से अधिक लोगों के लिए सीधे देहरादून तक बस न होना दुर्भाग्यपूर्ण है। जनहित में सेवा को शुरू करना चाहिए।
- वीरेंद्र सिंह, कांग्रेस ब्लॉक कमेटी के अध्यक्ष गंगोलीहाट।
राज्य की परिकल्पना विकास और सुविधाओं को लेकर थी, लेकिन राज्य बनने के बाद लोगों की छोटी-छोटी मांगे भी पूरी नहीं हो पाई है। आज भी राजधानी जाने के लिए कई जगह बस या टैक्सी बदलनी पड़ती है।
- किशन चंद्र उप्रेती, सामाजिक कार्यकर्ता।
क्षेत्र के युवाओं को कोचिंग करने और सरकारी नौकरी की परीक्षा के लिए आए दिन देहरादून जाना होता है। बस नहीं होने से उन्हें परेशानी उठानी पड़ती है।
- कमल सुगड़ा, युवा गंगोलीहाट।