{"_id":"6575f6d6e0830ee11e08be7a","slug":"roadways-bus-service-is-not-available-for-the-people-of-ramganga-valley-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-7835-2023-12-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: रामगंगा घाटी के लोगों के लिए नहीं है रोडवेज की बस सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: रामगंगा घाटी के लोगों के लिए नहीं है रोडवेज की बस सेवा
Sun, 10 Dec 2023 11:05 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Sun, 10 Dec 2023 11:05 PM IST
विज्ञापन
मुवानी (पिथौरागढ़)। रामगंगा घाटी की बड़ी आबादी के लिए रोडवेज की बस सेवा नहीं है। लोगों को लंबी दूरी की यात्रा करने के लिए काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है। स्थिति यह है कि लोगों को टैक्सी वाहन बदल-बदलकर यात्रा करनी पड़ती है।
रामगंगा घाटी में उत्तर प्रदेश शासनकाल में रोडवेज की मुवानी- पिथौरागढ़ बस सेवा चलती थी। अविभाजित उत्तर प्रदेश के समय से चलने वाली रोडवेज बस सेवा उत्तराखंड राज्य बनने के बाद बंद कर दी गई। लंबी दूरी तक सफर करने वाले यात्रियों को अब टैक्सी वाहन से यात्रा करनी पड़ रही है। जिला मुख्यालय और अन्य स्थानों को जाने वाले यात्रियों को महंगी यात्रा करनी पड़ रही है। रामघाटी में कुछ साल पूर्व सुबह साढ़े सात बजे नाचनी से टनकपुर, साढ़े नौ बजे धरमघर से दिल्ली और साढ़े ग्यारह बजे मुनस्यारी से दिल्ली के लिए रोडवेज की बस का संचालन किया जाता था। तब लोगों के लिए यातायात बेहद सुगम था, लेकिन बस सेवा बंद होने के बाद लोगों को टनकपुर, खटीमा, दिल्ली जाने के लिए जिला मुख्यालय से बस पकड़नी पड़ रही है। व्यापार मंडल के पूर्व अध्यक्ष सोबन सिंह कार्की ने रोडवेज प्रबंधन को पत्र लिखकर शीघ्र बस सेवा शुरू करने की मांग उठाई है। रोडवेज के एआरएम रविशेखर कापड़ी ने कहा कि शासन से बस मिलने के बाद क्षेत्र के लिए बस सेवा का संचालन किया जाएगा।
-- -- -- -- -
बस की कमी से जूझ रहा डिपो
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ रोडवेज डिपो बस की कमी से जूझ रहा है। गत वर्ष रोडवेज के पास 72 बस का बेड़ा होता था। 10 बस पहाड़ में चलने के मानक पूरे करने के बाद मैदानी क्षेत्रों में दौड़ाई जा रही है। इसके बाद रोडवेज डिपो के पास 62 बस रह गई, इसमें भी चार बस दो माह पूर्व बागेश्वर रोडवेज डिपो के संचालन के लिए भेज दी गई। तब से डिपो के पास मात्र 58 बस हैं। संवाद