{"_id":"5c89486abdec221431496163","slug":"roadways-bus-seeds-on-non-tasks","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिना टैक्स सामान लाने पर रोडवेज बस सीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिना टैक्स सामान लाने पर रोडवेज बस सीज
Wed, 13 Mar 2019 11:44 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 13 Mar 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
गंगोलीहाट थाने में खड़ी रोडवेज बस।
- फोटो : AMAR UJALA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज की बस से बगैर टैक्स भरे कच्चे बिल पर लाया जा रहा इलेक्ट्रानिक सामान पकड़ा गया है। बस सीज कर दी है। टैक्स चोरी कर सामान लाने के मामले में बस सीज होने का जिले में पहला मामला है।
बुधवार को मुख्य बाजार में सुबह करीब 11 बजे दिल्ली से पिथौरागढ़ जा रही रोडवेज बस (यूके07टीए3201) की संयुक्त मजिस्ट्रेट सौरभ गहरवाल के नेतृत्व में तलाशी ली गई। दिल्ली से गंगोलीहाट तक की 26 सवारियां थीं। छापे में बस से 10 डीटीएच, 50 पंखे के उपकरण और छह सीलिंग फैन बरामद हुए। चालक और परिचालक सामान का पक्का बिल नहीं दिखा पाए। दिल्ली से कच्चे बिल में उक्त सामान लाया गया था। टैक्स की चोरी कर लाए जा रहे सामान और बस को थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। चालक और परिचालक के खिलाफ टैक्स चोरी की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है।
संयुक्त मजिस्ट्रेट ने कहा कि चालक, परिचालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए रोडवेज के अधिकारियों को पत्र लिखा जा रहा है। उन्होंने कहा कि टैक्स चोरी पर लगातार नजर रखी जाएगी। टीम में तहसीलदार विशन सिंह नेगी, थानाध्यक्ष सुनील बिष्ट, कांस्टेबल इमरान खान, त्रिलोक सिंह, विशन राम शामिल थे।