फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Roadways bus did not start in Bedi Nag, passengers were inconvenienced.

Pithoragarh News: बेड़ीनाग में स्टार्ट नहीं हुई रोडवेज की बस, यात्रियों की हुई फजीहत

Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 17 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Roadways bus did not start in Bedi Nag, passengers were inconvenienced.
बेड़ीनाग में खराब होकर खड़ी रोडवेज बस। संवाद
बेड़ीनाग (पिथौरागढ़)। उत्तराखंड परिवहन निगम की खस्ताहाल बस यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रही हैं। खटारा बसों में सफर करना यात्रियों के लिए चुनौती बन रहा है। ऐसा ही हुआ बेड़ीनाग में। टनकपुर जाने के लिए यात्री बस में बैठे। बस स्टार्ट नहीं हुई और इसके पहिए नहीं घूमे तो यात्रियों को मजबूरन टैक्सी से सफर करना पड़ा।
विज्ञापन

बेड़ीनाग से हर रोज टनकपुर के लिए सुबह पांच बसे बस का संचालन होता है। मंगलवार की सुबह यात्री घरों से निकलकर बेड़ीनाग पहुंचे। 12 से अधिक यात्री सुगम सफर की उम्मीद में बस में बैठे। चालक स्टेयरिंग में बैठा तो बस स्टार्ट नहीं हुई। चालक-परिचालक ने दो घंटे तक हरसंभव कोशिश की लेकिन बस का साथ नहीं मिला। लंबे इंतजार के बाद जब बस स्टार्ट नहीं हुई तो यात्रियों ने टैक्सी स्टेंड का रुख किया। टैक्सी में अधिक किराया देकर यात्रियों को गंतव्य को रवाना होना पड़ा। यात्री बलवंत सिंह और पंकज सिंह कार्की ने बताया कि उन्होंने बस में पूर्व में भी यात्रा की थी। उस दौरान भी गंगोलीहाट और घाट के बीच कई बार बस खराब हुई थी। पुरानी-खटारा बसों को संचालित कर निगम यात्रियों की दिक्कत बढ़ा रहा है। निगम यात्रियों की सुविधा के प्रति गंभीर नहीं है।
विज्ञापन

खस्ताहाल बसों से कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है
बेड़ीनाग-टनकपुर रूट पर संचालित यह बस पिछले 12 सालों से हांफते हुए सड़क पर दौड़ रही है। यह बस पहाड़ी सड़कों पर दौड़ने के मानक पूरा कर चुकी है। इसके बाद भी इसका संचालन कर यात्रियों की सुरक्षा को अनदेखा किया जा रहा है। जब इस संबंध में परिवहन निगम के प्रबंधक से फोन पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed