फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road remained closed for five hours due to falling debris in Malghat

Pithoragarh News: मलघाट में मलबा गिरने से पांच घंटे बंद रही सड़क

Sat, 25 May 2024 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Sat, 25 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Road remained closed for five hours due to falling debris in Malghat
तवाघाट-लिपुलेख सड़क के मलघाट से मलबा हटाती जेसीबी। स्रोत : जागरूक पाठक 
धारचूला (पिथौरागढ़)। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क मलबा और बोल्डर आने से पांच घंटे बंद रही। इस दौरान भ्रमण के लिए गुंजी गए पुलिस उप महानिरीक्षक कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत भी फंसे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार की रात बारिश के चलते मलघाट में पहाड़ी से मलबा और बोल्डर गिर गए। शनिवार की सुबह गुंजी से लौट रहे डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत भी सड़क बंद होने से कुछ घंटे फंसे रहे। सड़क बंद होने से आदि कैलाश, ओम पर्वत जाने और दर्शन कर लौटने वाले यात्री भी तीन-चार घंटे तक फंसे रहे।
विज्ञापन

सड़क बंद होने की सूचना मिलने पर बीआरओ के ओआईसी राकेश शर्मा और अवर अभियंता प्रदीप जायसवाल मौके पर पहुंचे। उन्होंने जेसीबी से लगातार पांच घंटे कार्य कराकर सड़क को यातायात के लिए खोला। सड़क खुलने के बाद आवाजाही शुरू होने पर यात्रियों और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed