फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road potholes not filled even after complaint on CM helpline

Pithoragarh News: सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नहीं भरे सड़क के गढ्डे

Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Thu, 05 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
Road potholes not filled even after complaint on CM helpline
गणाई गंगोली (पिथौरागढ़)। भले ही सीएम ने सड़कों पर गढ्डे भरने के निर्देश जारी किए हैं लेकिन सीएम हेल्पलाइन पर शिकायत के बाद भी नैनी-मदनपुर सड़क अब भी गड्ढामुक्त नहीं हो सकी है। सड़क पर बने गड्ढे यात्रियों और वाहन चालकों की परीक्षा ले रहे हैं और दुर्घटना का खतरा बढ़ गया है।
विज्ञापन



खिरमांडे, सारतोला, न्यूलियासेरा, नैनी, ननौली, दशाई थल सहित 15 गांवों को जोड़ने के लिए बनी सड़क गढ्डों से पटी है। सड़कों को गढ्डा मुक्त करने के निर्देश जारी हुए हैं लेकिन धरातल पर इसका असर नहीं दिख रहा है। क्षेत्र के लोगों ने सड़क को गढ्डा मुक्त करने के लिए सीएम हेल्पलाइन पर भी शिकायत की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। क्षेत्र की छह हजार से अधिक की आबादी खतरे के बीच इस सड़क पर आवाजाही करने के लिए मजबूर है। सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों से आवाजाही और भी खतरनाक बनी है। क्षेत्र के लोगों ने जल्द सड़क का सुधारीकरण न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन


----------



बोले लोग

सड़क की बदहाली की शिकायत सीएम हेल्पलाइन पर की लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। सड़कों को गढ्डा मुक्त करने के दावे फेल हैं।



मनोज चन्याल, गणाई।

---------



मदनपुर-नैनी सड़क में जगह-जगह गढ्डे बने हैं। इससे दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। क्षेत्र के लोग जान जोखिम में डालकर आवाजाही कर रहे हैं लेकिन इनकी परेशानी की ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रकाश चंद, पूर्व प्रधान, ग्वासिकोट।



--------------

बदहाल सड़क को देखने वाला कोई नहीं है। कई बार सड़क सुधारीकरण की मांग के बाद भी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।



सुनीता ह्यूमन, पूर्व प्रधान, नैनी।

---------------



कोट-

मदनपुर-नैनी सड़क के सुधारीकरण का प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। जल्द सड़क के गढ्डे भरने के साथ झाड़ी कटान होगा।



दीपक कोरंगा, जेई, लोनिवि, बेड़ीनाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed