फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road opened in Garbadhar, passengers left for Gunji

Pithoragarh News: गर्बाधार में सड़क खुली, यात्री गुंजी रवाना

Mon, 22 May 2023 10:48 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 22 May 2023 10:48 PM IST
विज्ञापन
Road opened in Garbadhar, passengers left for Gunji
पिथौरागढ़/धारचूला। चीन सीमा को जोड़ने वाली तवाघाट-लिपुलेख सड़क तीसरे दिन खुलने से यात्री और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। सड़क खुलने से दोनों ओर फंसे 200 से अधिक यात्री अपने-अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन

धारचूला से करीब 40 किमी दूर गर्बाधार के पास शनिवार की शाम को चट्टान दरक गई थी। इससे बोल्डर और मलबा सड़क पर आ गया। गर्ग एंड गर्ग कंपनी के कर्मचारी सड़क से बोल्डर और मलबा हटाने में जुटे रहे। आखिर तीसरे दिन सोमवार की शाम करीब साढ़े पांच बजे सड़क खोलने में कामयाबी मिली।
विज्ञापन

सड़क खुलने की उम्मीद में सोमवार को सुबह से ही यात्रियों का गर्बाधार के आरपार जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। केएमवीएन के यात्राधिकारी धन सिंह बिष्ट ने बताया कि आदि कैलाश के दो यात्री सड़क खुलने के बाद गुंजी के लिए रवाना हो गए हैं। इसके साथ ही निजी टूर ऑपरेटर के भी 90 से अधिक यात्री उच्च हिमालयी क्षेत्र के लिए रवाना हुए। गुंजी में वापसी में फंसे सौ से अधिक यात्री भी धारचूला पहुंच गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed