फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Opend in Dharama Vally

दारमा घाटी से चीन सीमा को जोड़ने वाली सड़क खुली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Road Opend in Dharama Vally
सड़क खुलने के बाद धारचूला की दारमा घाटी के उच्च हिमालयी क्षेत्र में स्थित गांवों में पहुंचे वाहन? - फोटो : PITHORAGARH
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्लेशियरों के जम जाने से बंद पड़ी चीन सीमा को जोड़ने वाली दारमा सड़क खुल गई है। सड़क के खुलने से माइग्रेशन वाले गांवों के लोगों के साथ ही सुरक्षा बलों के जवानों को आवाजाही में सुविधा मिलेगी। पंचाचूली ग्लेशियर जाने वाले पर्यटकों की संख्या में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

दारमा घाटी को जोड़ने वाली सड़क पर भारी बर्फबारी के कारण बोंगलिंग, सेला, नागलिंग और बालिंग के बीच पांच से छह स्थानों पर ग्लेशियर बन गए थे। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई थी। अप्रैल में होने वाले माइग्रेशन को देखते हुए जिलाधिकारी ने सीपीडब्ल्यूडी को 15 अप्रैल तक हर हाल में सड़क खोलने के निर्देश दिए थे। इसके बाद कार्यदायी संस्था ने 20 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण चीन सीमा को जोड़ने वाली सोबला ढाकर सड़क यातायात के लिए खोल दी है। सड़क खुलने से सुरक्षा कर्मियों और सीमांत वासियों को काफी राहत मिल रही है। शुक्रवार को भी बड़ी संख्या में वाहनों से लोग घाटी की ओर गए।
विज्ञापन

सीपीडब्ल्यूडी के एई अनिल बंगयाल ने बताया कि छह ग्लेशियर प्वाइंट होने से सड़क खोलने में दिक्कत पेश आईं। दो दिन पूर्व 47 किलोमीटर सड़क पूरी तरह से आवाजाही के लिए खोल दी गई है। सड़क खुल जाने सुरक्षा कर्मी, पंचाचूली ग्लेशियर जाने वाले पर्यटक और सीमांत वासी आसानी से आवाजाही कर पाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed