{"_id":"6043ccc28ebc3ec4477c4a96","slug":"road-making-by-bro-in-milam-or-lipulekh-pithoragarh-news-hld4172818184","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड के कम होने के बाद मिलम और लिपुलेख सड़क का काम तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड के कम होने के बाद मिलम और लिपुलेख सड़क का काम तेज
विज्ञापन
मुनस्यारी मिलम सड़क से बर्फ हटाते ग्रिफ के जवान(फाइल)
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। ठंड कम होने पर सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने चीन सीमा के लिए बन रही तवाघाट-लिपुलेख और मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम तेज कर दिया है। ठंड के कारण पहले जिन मजदूरों को निचले क्षेत्रों में भेजा गया था, अब उनको फिर से ऊपर बुलाया जा रहा है। मालवाहक चिनूक हेलीकॉप्टर से सड़क निर्माण के लिए दुर्गम स्थानों पर सामान पहुंचाया जा रहा है।
पिथौरागढ़ से लिपुलेख की सड़क सामरिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है। बीआरओ ने इस सड़क की कटिंग पूरी कर ली है। अब सुरक्षा दीवार, कॉजवे, डामरीकरण, पुल निर्माण की चुनौती है। बचे निर्माण कार्य को बीआरओ बहुत तेज गति से पूरा कर रहा है। पिथौरागढ़ से 180 किमी दूरी पर लिपुलेख है।
दुर्गम भौगोलिक स्थितियों में यहां पर सड़क निर्माण का काम करना आसान नहीं है। शीतकाल में बर्फबारी होने के कारण यहां पर काफी दिक्कतें हुईं। मौसम में गरमाहट आने के बाद बीआरओ ने सड़क निर्माण का कार्य तेजी से पूरा करने का काम शुरू कर दिया है। वहीं 65 किमी लंबी मुनस्यारी-मिलम सड़क का काम भी बीआरओ बहुत तेजी से कर रहा है।
विज्ञापन
इसके लिए मुनस्यारी के धापा बैंड से रुपसियाबगड़ तक 20 किमी लंबी सड़क कटी है। दूसरे छोर पर मिलम से मपांग तक 22 किमी लंबी सड़क भी कट चुकी है। बीच में बची 23 किमी लंबी सड़क की कटिंग भी तेजी से की जा रही है।
मुनस्यारी-मिलम सड़क निर्माण के लिए मजदूर बुलाए
पिथौरागढ़। चीन सीमा के लिए बन रही सड़क के निर्माण के लिए ग्रिफ निचले क्षेत्रों में भेजे गए मजदूरों को फिर से ऊपर बुला रही है। ठंड के कम होने के बाद 10 से अधिक मजदूर ऊपरी क्षेत्रों की ओर चले गए हैं। अन्य मजदूर भी जाने की तैयारी कर रहे हैं।