{"_id":"5a32ac054f1c1b74698c1be9","slug":"road-going-to-ramganga-ghat-bad-condition","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामगंगा घाट जाने वाली सड़क की दशा खराब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामगंगा घाट जाने वाली सड़क की दशा खराब
ब्यूरो/अमर उजाला, थल
Updated Thu, 14 Dec 2017 10:21 PM IST
विज्ञापन
थल से रामगंगा घाट को जाने वाली सड़क की हालत
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल बाजार से रामगंगा घाट तक जाने वाली सड़क की दशा बेहद खराब हो गई है। इस सड़क से आम लोगों के साथ-साथ स्कूली बच्चे भी आते हैं। सड़क पर कीचड़, गड्ढों के कारण लोगों का चलना मुश्किल हो गया है। बताया गया कि थल में रामगंगा तट पर लगने वाले मेले के लिए करीब 50 वर्ष पहले इस सड़क का निर्माण किया गया था। बाद में खनन करने वालों ने भी सड़क का उपयोग शुरू कर दिया। इस सड़क की कभी मरम्मत नहीं होती। यदि कभी सड़क ज्यादा खराब हो गई तो स्थानीय लोग खुद श्रमदान से उसे ठीक कर लेते हैं।
विज्ञापन
थल के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अनिल कार्की का कहना है कि इस सड़क को लावारिस छोड़ना गलत है। उन्होंने कहा कि इस सड़क पर डामर या हॉटमिक्स किया जाना चाहिए, लेकिन अब तो यह स्थिति आ गई है कि इसकी देखरेख तक नहीं होती। उन्होंने कई विभागों में पता किया, लेकिन किसी भी विभाग के रिकार्ड में यह सड़क दर्ज नहीं है। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक, जिला पंचायत को इस सड़क की दशा सुधारने के लिए धन उपलब्ध कराना चाहिए।
विज्ञापन
तहसीलदार रघुवीर सिंह का कहना है कि सड़क की जिम्मेदारी किसी विभाग को सौंपने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह भी पता लगाया जाएगा कि पहले इस सड़क का निर्माण किस विभाग ने किया था। बहरहाल, सड़क की दुर्दशा से आम लोग खासे परेशान हैं।
विज्ञापन