{"_id":"58f39b5d4f1c1be076470ab9","slug":"road-digging-jcb-for-cabling","type":"story","status":"publish","title_hn":"केबल बिछाने के लिए जेसीबी से खोद रहे सड़क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केबल बिछाने के लिए जेसीबी से खोद रहे सड़क
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sun, 16 Apr 2017 09:57 PM IST
विज्ञापन
केबिल बिछाने के लिए इस तरह काटी जा रही थल-सातशिलिंग रोड
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थल-सातशिलिंग रोड की एक और दुर्गति शुरू हो गई है। निजी संचार कंपनी ने केबल लाइन बिछाने के लिए जेसीबी लगाकर सड़क की खुदाई शुरू कर दी है। इस कारण कई स्थानों पर हाल ही में किया गया हॉटमिक्स उखड़ने लगा है। खुदाई के दौरान निकल रहे मलबा और मिट्टी को भी नहीं हटाया गया है। कई जगह रोड एक वाहन के निकलने लायक भी नहीं रह गई है।
विज्ञापन
प्रशासन ने कंपनी को जब केबल बिछाने की अनुमति दी थी, तब कहा था कि रोड को किसी प्रकार का नुकसान न पहुंचाया जाए और सड़क को बाधित न किया जाए। पूर्व जिलाधिकारी डा. रंजीत सिन्हा ने अनुमति देते समय कहा था कि यदि शर्तों का उल्लंघन हुआ तो सख्त कार्रवाई की जाएगी। केबल बिछाने के काम को देखकर यही लग रहा है, कि इसमें मनमानी की जा रही है।
विज्ञापन
जिला पंचायत सदस्य जगदीश कुमार ने कहा कि जेसीबी से सड़क खोदने का विरोध किया जाएगा। सोमवार को क्षेत्र के लोग और वाहन चालक जिलाधिकारी से मुलाकात करेंगे और जेसीबी से रोड कटिंग का काम बंद करने की मांग करेंगे। उन्होंने कहा कि यदि प्रशासन ने कदम नहीं उठाया तो क्षेत्र के लोग सड़क की दुर्दशा के खिलाफ खुद ही कार्रवाई के लिए बाध्य होंगे। बता दें कि थल-सातशिलिंग रोड के सुधारीकरण के नाम पर हुई मनमानी के खिलाफ पहले कई बार आंदोलन हो चुके हैं। अब केबल बिछाने के नाम पर हो रही सड़क की खुदाई से लोगों में भारी गुस्सा है।
विज्ञापन