{"_id":"59fded324f1c1bb6678b9651","slug":"road-diggers-from-jcb","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाज नहीं आ रहे जेसीबी से सड़क खोदने वाले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाज नहीं आ रहे जेसीबी से सड़क खोदने वाले
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
Updated Sat, 04 Nov 2017 10:09 PM IST
विज्ञापन
थल-बेड़ीनाग सड़क पर हजेती के पास इस तरह हो रही खुदाई
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीएम के आदेश की जिले में जमकर धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। डीएम ने सड़क खोदने के लिए जेसीबी के प्रयोग पर रोक लगाई है, बावजूद इसके टेलीफोन केबल बिछाने के लिए जेसीबी से ही जगह-जगह सड़क खोदी जा रही है। थल-बेड़ीनाग सड़क पर भी जेसीबी का प्रयोग किया जा रहा है। यहां चार मशीनें सड़क खोदने के लिए लगाई गई हैं, जिससे सड़क को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है।
विज्ञापन
सातशिलिंग-थल सड़क के बाद जब हमने थल-बेड़ीनाग सड़क पर जाकर देखा तो वहां भी निजी संचार कंपनियों की मनमानी नजर आई। थल-बेड़ीनाग मार्ग पर हजेती के पास केबल बिछाने के लिए चार जेसीबी लगाई गई हैं। जेसीबी से सड़क का खुदान होने से सड़क को व्यापक नुकसान पहुंच रहा है। जेसीबी से मजदूरों की अपेक्षा अधिक तेजी से काम होता है। धन की बचत के लिए संचार कंपनी के ठेकेदार ऐसा कर रहे हैं। जेसीबी से सड़क का खुदान करने से लोगों में रोष है। वहीं, जिलाधिकारी सी रविशंकर ने जेसीबी से काम कराने पर एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन
खुदाई वाले स्थान पर नहीं होता डामर
टेलीफोन की केबल बिछाने के बदले सड़क की देखरेख करने वाले विभाग को संचार कंपनियों की ओर से भारी-भरकम रकम दी जाती है, लेकिन केबल बिछाने के लिए की गई खुदाई वाले स्थान पर विभाग डामर नहीं करते, जबकि जिलाधिकारी सी रविशंकर ने खुदान के बाद क्षतिग्रस्त सड़क पर हॉटमिक्स करने के निर्देश दिए हैं। क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मत न होने से शेष सड़क को भी नुकसान पहुंचता है।
विज्ञापन