Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road construction in Ranthi to be based on an old survey; work has begun

Pithoragarh News: रांथी में पुरानी सर्वे के आधार पर होगा सड़क का निर्माण, काम शुरू

Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 03 Nov 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
Road construction in Ranthi to be based on an old survey; work has begun
धारचूला (पिथौरागढ़)। आखिरकार रांथी गांव और उसके विभिन्न तोकों को जोड़ने वाली सड़क के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। पुरानी सर्वे के आधार पर सड़क निर्माण की मांग पर ग्रामीणों की सहमति बनने के बाद कार्य फिर से शुरू कर दिया गया है।
विज्ञापन

इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत रांथी के साथ लूरकोट, ताथर, बोरागांव, लेकराथी, सीमार, रुतिकोट, दायर, घोड़रीया, पेलती, जालहालना, सेलमा, धौला, गैर खौरी, पौसेरी और अफरोड़ा तोकों को जोड़ने के लिए 22 किलोमीटर लंबी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। शुरुआत में पीएमजीएसवाई के पास रही इस योजना के तहत 2018 तक 5 किमी सड़क बनी थी। वर्ष 2019 में निर्माण की जिम्मेदारी एनपीसीसी को सौंपी गई लेकिन वह नौ साल में सिर्फ 4 किमी ही सड़क बना पाई जिससे 13 किमी का हिस्सा शेष है।
विज्ञापन

हाल ही में पुरानी सर्वे के आधार पर काम करने की मांग को लेकर ग्रामीणों की ओर से काम रोके जाने के बाद मंगलवार को एसडीएम आशीष जोशी ने मौके पर पहुंचकर एनपीसीसी अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच वार्ता कराई। अधिकारियों की ओर से पुरानी सर्वे के आधार पर ही निर्माण का आश्वासन दिए जाने पर ग्रामीण सहमत हो गए और अब सड़क का निर्माण कार्य दोबारा शुरू हो गया है। यहां ग्राम प्रधान हरीश धामी, तहसीलदार दमन शेखर राणा, जेई अरमान कोहली, केशर धामी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------
ग्रामीणों के साथ बैठक कर वर्ष 2014 की सर्वे के आधार पर सड़क निर्माण करने पर सहमति बनी है। सड़क का अलाइमेंट नहीं बदला जाएगा। निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने पर कार्रवाई होगी। यदि किसी ग्रामीण ने सड़क निर्माण कार्य पर बाधा पहुंचाई तो उसके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। -आशीष जोशी, एसडीएम, धारचूला

---------
ग्रामीणों की सहमति के बाद सड़क निर्माण का कार्य शुरू कर दिया है। एक साल के भीतर सड़क का निर्माण पूरा कर लिया जाएगा। -जय प्रकाश, जेई, एनपीसीसी, धारचूला

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed