{"_id":"659d7fae4ae9fbd0560ff3e8","slug":"road-construction-debris-dumped-into-drinking-water-sources-pithoragarh-news-c-230-1-shld1025-9031-2024-01-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: पेयजल स्रोतों में डाल दिया सड़क निर्माण का मलबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: पेयजल स्रोतों में डाल दिया सड़क निर्माण का मलबा
Tue, 09 Jan 2024 10:47 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Tue, 09 Jan 2024 10:47 PM IST
विज्ञापन
चंडिकाघाट मंदिर को जाने वाली सड़क के निर्माण के दौरान इस तरह पेयजल स्रोतों के ऊपर डाला गया है म
पिथौरागढ़। पिथौरागढ़ के प्रसिद्ध मां चंडिकाघाट मंदिर सड़क निर्माण के दौरान कार्यदायी संस्था ने सड़क निर्माण का मलबा मोड्डी और राजस्व गांव गुबरोली के लिए जाने वाले पेयजल स्रोत पर ही डाल दिया है। इससे पानी की आपूर्ति ठप होने से 35 परिवारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण नवंबर से मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त पेयजल स्रोतों को ठीक करने की मांग कर रहे हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है।
चंडिकाघाट मंदिर तक सड़क पहुंचाने के लिए पहाड़ी का करीब 60 मीटर कटान बचा हुआ था। कार्यदायी संस्था पीएमजीएसवाई ने पहाड़ी कटान के दौरान आए मलबे को मोड्डी और राजस्व गांव गुबरोली के लिए जाने वाले पेयजल स्रोत के ऊपर डाल दिया। मलबे और पत्थर से चैंबर को जाने वाली नाली, ढक्कन और चैंबर क्षतिग्रस्त हो गए।
चंडिका मंदिर पुजारी दीपक जोशी ने बताया कि पेयजल स्रोत को ठीक करने के लिए वह पीएमजीएसवाई के अधिकारियों और डीएम कार्यालय के पास कई बार गुहार लगा चुके हैं लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हो रही है। उन्होंने जल्द पेयजल आपूर्ति सुचारु नहीं करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
--
ठेकेदार को मलबा हटाने के निर्देश दिए गए हैं। फिलहाल किसी काम से बाहर गया हूं। लौटकर आने पर समस्या के समाधान करा दिया जाएगा। - जयपाल सिंह दोसाद, जेई, पीएमजीएसवाई।
--
गुंजी खेड़ा तिलढुकरी में दूषित पेयजल की आपूर्ति
पिथौरागढ़। गुंजी खेड़ा तिलढुकरी में लोग दूषित पेयजल की आपूर्ति से लोग परेशान हैं। लोगों का कहना है कि पानी इतना दूषित आ रहा है कि आरओ का फिल्टर हर दूसरे दिन साफ करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जल संस्थान से कई बार स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की जा चुकी है लेकिन उनकी मांगों को गंभीरता से नहीं लिया जा रहा है। उन्होंने जल्द स्वच्छ पानी की आपूर्ति करने की मांग की है। संवाद
--
जीआईसी रोड को बजेटी में बने नए टैंक से जोड़ने की मांग
पिथौरागढ़। जीआईसी रोड पर लोग पेयजल समस्या से परेशान हैं। लोगों ने इस संबंध में विधायक मयूख महर और डीएम रीना जोशी को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि जीआईसी रोड क्षेत्र में बसे लोगों को 55 साल पुरानी पाइप लाइन से पानी की आपूर्ति की जा रही है।
उन्होंने जीआईसी वार्ड के लोगों को बजेटी टैंक से जोड़ने की मांग की है। इसके अलावा जीआईसी क्षेत्र को सीवर लाइन से भी जोड़ने की मांग की गई है। वहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के उपाध्यक्ष राजेश मोहन उप्रेती, विजय वर्धन उप्रेती, निशिद उप्रेती, पूर्व प्राचार्य डॉ. डीसी पांगती आदि थे। संवाद
--
पिथौरागढ़ में पेयजल लीकेज की समस्या गंभीर
पिथौरागढ़। जिला अस्पताल के पास बने लोहे के टैंक के पास से पानी बर्बाद हो रहा है। सड़कों के भीतर बिछी अधिकांश पाइप लाइन अब जर्जर हो चुकी हैं। भाटकोट रोड, जिला सहकारी बैंक सहित कई अन्य हिस्सों में पानी लीक हो रहा है। नगर के रई, बिण, जीआईसी रोड, टकाना सहित कई अन्य हिस्सों में लोगों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है।
लोगों का कहना है कि ठुलीगाड़ और रई पेयजल योजना से मिलने वाला पानी दूषित आ रहा है। रई क्षेत्र के लोग तीन किमी दूर पंडा धारे से, बिण क्षेत्र के लोग पांच किमी दूर हुड़कना धारे और टकाना क्षेत्र के लोग एक किमी दूर महादेव धारे से पेयजल की आपूर्ति कर रहे हैं। लोगों ने जल संस्थान से पेयजल व्यवस्था ठीक करने की मांग की है। संवाद