{"_id":"60e73ec88ebc3ee59b7ff49a","slug":"road-block-in-pithauragarh-pithoragarh-news-hld430508478","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 15 ग्रामीण और चीन सीमा को जाड़ने वाली चार सड़कें बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पिथौरागढ़ में भारी बारिश से 15 ग्रामीण और चीन सीमा को जाड़ने वाली चार सड़कें बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़। जिले के सीमांत धारचूला और मुनस्यारी में मूसलाधार बारिश के मलबे से चीन सीमा को जोड़ने वाली चार सड़कों समेत कुल 19 सड़कें बंद हो गई हैं। सड़कों पर मलबा आने और पुल बहने से सीमांत में रह रहे लोगों की समस्याएं बढ़ गईं हैं।
चीन सीमा को जोड़ने वाली धारचूला-तवाघाट-लिपुलेख सड़क पर कुलागाड़ में बना आरसीसी पुल बह गया है। इससे व्यास, दारमा और चौदास घाटियां अलग-थलग पड़ गईं हैं। घट्टाबगड़-लिपुलेख, तवाघाट-सोबला, सोबला-दर-तिदांग सड़कें बंद हैं।
इससे चीन सीमा से पूरी तरह संपर्क कट गया है। इस कारण सीमांत के ग्रामीणों के साथ-साथ सुरक्षा एजेंसियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
भारी बारिश के कारण छेड़ा-कुमैयाचौड़, कुसेरी बैंड-सिलौनी, छिरकिला-जम्कू, तवाघाट-थानीधार, सोसा-सिर्खा, गलाती-रमतोली, बंगापानी-जाराजिबली, बांसबगड़-कोटा पंद्रहपाला, स्यांकुरी-धामीगांव, बांसबगड़-गूंठी सड़क बंद है।
विज्ञापन
सड़कों के बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों में जरूरी सामान की किल्लत होने लगी है। ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से बंद सड़कों को जल्द खोलने की मांग की है।