फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Road Block in Jhulaghat

सड़क पर बने गड्ढे लोगों के लिए मुसीबत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jun 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Road Block in Jhulaghat
झूलाघाट-बलतड़ी सड़क पर आया मलबा। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
झूलाघाट (पिथौरागढ़)। पिछले कई माह से बंद झूलाघाट-बलतड़ी सड़क न खुलने से क्षेत्रवासी परेशान हैं। पैदल आवाजाही के लिए मजबूर क्षेत्रवासियों ने शीघ्र सड़क न खोलने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। वहीं झूलाघाट सड़क पर बने गड्ढे परेशानी का सबब बन गए हैं।
विज्ञापन

छह गांवों को जोड़ने वाली झूलाघाट-बलतड़ी सड़क में भारी मात्रा में मलबा आया है। सड़क बंद होने के कारण ग्रामीणों को पैदल आवाजाही करनी पड़ रही है। क्षेत्र तक राशन सहित अन्य जरूरी सामान की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। ऐसे में सस्ते गल्ले का राशन भी नहीं मिल पा रहा है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बीमार, बुजुर्गों को हो रही है। विभाग के अधिकारियों को कई बार कहने के बाद भी सड़क मार्ग नहीं खोला गया है। बलतड़ी की प्रधान पूजा भट्ट ने कहा कि तीन दिन के अंदर सड़क में गिरा मलबा नहीं हटाया गया तो ग्रामीण क्षेत्र में धरना-प्रदर्शन करेंगे। जरूरत पड़ी तो जिला मुख्यालय में भी आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन

वहीं भारत-नेपाल सीमा को जोड़ने वाली पिथौरागढ़-झूलाघाट सड़क गड्ढों से भरी है। कई जगह गहरे गड्ढों के कारण आवाजाही में लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। सड़क के गड्ढों से वाहन बचाना मुश्किल हो रहा है। इस कारण झूलाघाट मार्ग पर आवाजाही खतरनाक बनी है। करीब 42 किमी लंबी इस सड़क पर हर कदम पर बने गड्ढे यात्रियों की परीक्षा लेते हैं। हर समय दुर्घटना का खतरा बना रहता है। सामाजिक कार्यकर्ता अनिल गोबाड़ी ने बताया कि सड़क पर वाहन चलाना खतरों से खाली नहीं है। सड़क की दशा सुधारी जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

फडियाली-पभ्या सड़क निर्माण के लिए राशि का इंतजार
गणाईगंगोली (पिथौरागढ़)। गणाई तहसील के फडियाली-पभ्या के लोगों को अब सड़क सुविधा से वंचित नहीं होना पड़ेगा। आठ माह पहले इस सड़क को सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद अब विभाग को शासन से राशि मिलने का इंतजार है। इसके बाद टेंडर प्रक्रिया शुरू की जाएगी। दशकों से फडियाली-पभ्या के लोग सड़क निर्माण की मांग करते रहे हैं। लंबी लड़ाई के बाद तीन किमी लंबी इस सड़क को सितंबर 2021 में सैद्धांतिक स्वीकृति मिली, लेकिन आठ माह बाद भी राशि के अभाव में सड़क निर्माण की कार्यवाही लंबित है। सड़क न होने से गांव के कई लोग पहले ही हल्द्वानी और यूपी के शहरों में पलायन कर चुके हैं। फडियाली-पभ्या के लोग बीमारों को डोली में बैठाकर सड़क तक लाते हैं। सामान को भी अपनी पीठ पर लादकर बाजार से घर तक पहुंचाते हैं। सबसे अधिक परेशानी गर्भवती महिलाओं को होती है। विभाग का कहना है कि शासन से सड़क के लिए राशि मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed