फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Rijiju biking rally was flagged off from Nabidang

रिजिजू ने बाइकिंग रैली को नाभीढांग से रवाना किया

Wed, 12 Oct 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला
ब्यूरो/अमर उजाला, धारचूला Updated Wed, 12 Oct 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Rijiju biking rally was flagged off from Nabidang
एसएसबी के अभियान दल को रवाना करते केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू - फोटो : अमर उजाला

केंद्रीय गृह राज्यमंत्री किरन रिजिजू ने भारत-तिब्बत सीमा पर स्थित गुंजी एवं नाभीढांग क्षेत्र का दौरा किया। उन्होंने 14140 फीट की ऊंचाई पर स्थित नाभीढांग में एसएसबी की माउंटेन टेरेन बाइकिंग रैली को रवाना किया। यह अभियान दल 1006 किमी दूरी तय कर 27 अक्तूबर को दिल्ली पहुंचेगा। जहां इस अभियान का विधिवत समापन होगा।

विज्ञापन


गृह राज्यमंत्री के नाभीढांग पहुंचने पर एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने भव्य स्वागत किया। रिजिजू ने कहा कि एसएसबी सीमावर्ती क्षेत्रों में सुरक्षा के साथ ही जनजागरण, स्वच्छता एवं कई रचनात्मक कार्यों को कर रही है। इससे आम लोगों को भी राष्ट्रीय कार्यों में जुड़ने का अवसर मिलता है। एसएसबी के महानिरीक्षक श्याम सिंह ने कहा कि दल में 41 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं तथा रैली के दौरान दल का मुख्य नारा पर्यावरण एवं स्वच्छ भारत सुरक्षित भारत होगा।
विज्ञापन


कार्यक्रम में एसएसबी के एडीजी सुरजीत सिंह, प्रचार अधिकारी अनूप चौधरी आदि उपस्थित थे। दल के सारे लोग गृह राज्यमंत्री के आने से उत्साहित थे। धारचूला में कुमाऊं स्काउट के अधिकारियों ने रिजिजू का स्वागत किया और उनको सीमा की सुरक्षा की जानकारी दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गुंजी में लोगों से नहीं मिले केंद्रीय गृह राज्यमंत्री
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू के गुंजी पहुंचने पर लोगों को काफी उम्मीदें थी तथा लोग फूल-मालाएं हाथ में लिए मंत्री का इंतजार करते रहे, मगर मंत्री जी नाभीढांग के कार्यक्रम के बाद सीधे धारचूला के लिए रवाना हो गए। इससे लोग नाराज दिखे, हालांकि मंत्री किरन रिजिजू ने गुंजी गांव के लोगों के लिए पचास हजार रुपए की राशि भेजी, ताकि स्थानीय स्तर पर गांव के आवश्यक कार्यों में उपयोग किया जा सके, मगर लोग कई ज्वलंत मुद्दों को लेेकर ज्ञापन सौंपना चाहते थे। जो मंत्री के दिल्ली से इतनी दूर आने के बावजूद पूरा नहीं हो सका।


धारचूला में सौंपा ज्ञापनों का पुलिंदा
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री के धारचूला पहुंचने पर स्थानीय लोगों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने हेलीपैड पर ही भव्य स्वागत किया। गृह राज्य मंत्री किरन रिजिजू की व्यस्तता के कारण आर्मी हेलीपैड पर ही कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था। भाजपा नेता महेंद्र बुदियाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र की कई ज्वलंत मुद्दों पर ज्ञापन सौंपा। इसमें इनरलाइन को छियालेख से जौलजीबी लाने की मांग की गई। व्यापार संघ अध्यक्ष भूपेंद्र थापा ने सीमांत क्षत्रों में निजी कंपनियों के मोबाइल टावर लगाने, भारत तिब्बत व्यापार की अवधि को 31 अक्तूबर तक बढ़ाने की मांग की। भाजपा नेता रूकुम बिष्ट ने एसएसबी के प्रशिक्षित गुरिल्लों को शीघ्र नियुक्ति देने की मांग की। भाजपा नेता ओम प्रकाश कापड़ी, लीला कुंवर ने भी इनरलाइन का मुद्दा रखा। इस दौरान बीडी जोशी, हरीश गुंज्याल कैलाश धामी, महेश गर्ब्याल, विरेंद्र नपलच्याल, हरीश धामी आदि उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed