फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revised...A veil of negligence was put on the building of Engineering College worth Rs. 14 crores

Pithoragarh News: संशोधित...इंजीनियरिंग कॉलेज की 14 करोड़ की बिल्डिंग पर डाल दिया लापरवाही का पर्दा

Mon, 26 May 2025 10:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Mon, 26 May 2025 10:06 PM IST
विज्ञापन
Revised...A veil of negligence was put on the building of Engineering College worth Rs. 14 crores
पिथौरागढ़ में संचालन न होने से बदहाल हो चुका इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन। संवाद
पिथौरागढ़। जिला मुख्यालय के नजदीक मड़धूरा में 14 करोड़ से बने नन्ही परी सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज में दो साल बाद भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं हो पाए हैं। निर्माण के बाद से ही यहां भूस्खलन होने लगा। तब से भू-धंसाव हो रहा है। इसे रोकने के लिए भवन के नीचे सुरक्षा दीवार लगाई जानी है। तीन करोड़ रुपये भी मिले है, लेकिन यह पैसा सरकारी खाते में डंप है।
विज्ञापन

जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर मड़धूरा में वर्ष 2011 में जिले के पहले इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन का निर्माण किया गया। ढालदार भूमि होने से भू वैज्ञानिकों ने सुरक्षा के लिए इसके नीचे दीवार को जरूरी बताया था लेकिन उनकी सलाह को अनसुना कर दिया गया। नतीजतन, निर्माण के बाद वर्ष 2023 में भूस्खलन से इंजीनियरिंग कॉलेज का भवन खतरे में आ गया। इस बार औसत से अधिक बारिश की संभावना जताई जा रही है। यदि भारी बारिश में फिर से भूस्खलन हुआ तो कॉलेज को बड़ा नुकसान हो सकता है।
विज्ञापन


सुरक्षा के इंतजाम होंगे तो शिफ्ट होगा कॉलेज
सीमांत जिले के युवाओं को स्थानीय स्तर पर तकनीकी शिक्षा देने के लिए सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज की स्थापना हुई। तब आईटीआई पुनेड़ी में कक्षाओं का संचालन शुरू हुआ। बाद में इसे केएनयू जीआईसी में संचालित किया गया। वर्तमान में भी यह यहीं संचालित हो रहा है। मड़धूरा में अपनी इमारत बनाने के बाद भी कॉलेज को यहां शिफ्ट नहीं किया गया। सुरक्षा के इंतजाम कर इसे यहां संचालित करने की योजना तो बनी लेकिन यह अब तक परवान नहीं चढ़ सकी है। समय बीतने के साथ-साथ कॉलेज के लिए बना भवन जर्जर हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मड़धूरा में बने इंजीनियरिंग कॉलेज के भवन की सुरक्षा के इंतजाम किए जाने हैं। सुरक्षा दीवार के लिए टेंडर लगाए गए हैं। जल्द इसकी सुरक्षा कर इस भवन में इंजीनियरिंग कॉलेज का संचालन किया जाएगा। - डॉ. अजीत सिंह, निदेशक, इंजीनियरिंग कॉलेज, पिथौरागढ़
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed