फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue sub-inspector did two-hour work boycott

राजस्व उपनिरीक्षकों ने किया दो घंटे का कार्य बहिष्कार

Fri, 14 Jun 2019 12:01 AM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़।
अमर उजाला ब्यूरो, पिथौरागढ़। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 14 Jun 2019 12:01 AM IST
विज्ञापन
Revenue sub-inspector did two-hour work boycott
बेड़ीनाग में धरना प्रदर्शन करते राजस्व उपनिरीक्षक। - फोटो : AMAR UJALA
राजस्व निरीक्षक उपनिरीक्षक एवं राजस्व सेवक संघ ने चौथे दिन बृहस्पतिवार को भी दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। 
विज्ञापन

संग्रह अमीनों को नायब तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किए जाने के विरोध में पिथौरागढ़ में राजस्व उपनिरीक्षकों ने संघ के जिला अध्यक्ष गोपाल चंद्र जोशी के नेतृत्व में दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया गया। गंगोलीहाट तहसील में भी पटवारी कार्य बहिष्कार पर रहे। वहां उपाध्यक्ष मंजू बिष्ट, प्रेमा बिष्ट, लछम सिंह बिष्ट, भूपाल सिंह, विजय पंत, विजय साह, बृजमोहन, राजेंद्र गिरी गोस्वामी, चंदन लाल आदि  थे। उत्तराखंड भूलेख संवर्गीय कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर डीडीहाट तहसील के राजस्व उपनिरीक्षकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। चंद्र प्रकाश, वीरेंद्र नेगी, राहुल सिंह, धनी लाल, मनोज प्रकाश, हरीश कुमार, मनीष सिंह, मीना जोशी, दीपक पंचोली धरने पर बैठे।



बेड़ीनाग में भी पर्वतीय राजस्व निरीक्षक, उप निरीक्षक संघ का दो घंटे का कार्य बहिष्कार जारी रहा। वहां राजस्व निरीक्षक पूरन गिरी गोस्वामी, वीरेंद्र बोरा, दीपक कुमार, अंजना दुग्ताल, कविता, प्रिया, आशा राज, कंचन पंवार, महिमा भट्ट, संजय सिंह रावत मौजूद रहे। मुनस्यारी, धारचूला, थल सहित अन्य तहसीलों में भी राजस्व उपनिरीक्षकों ने दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed