फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Revenue inspectors and sub-inspectors boycotted work for their demands in pithoragarh

Pithoragarh News: पटवारियों का कार्य बहिष्कार, लैपटॉप और इंटरनेट के लिए डॉटा पैक देने की मांग

Tue, 03 Jun 2025 04:36 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़
अमर उजाला नेटवर्क, पिथौरागढ़ Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 03 Jun 2025 04:36 PM IST
सार

राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षकों ने दो सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर अपनी-अपनी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन किया। कार्य बहिष्कार से प्रमाणपत्र बनाने सहित भूमि से संबंधित काम पूरी तरह से ठप रहे, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
Revenue inspectors and sub-inspectors boycotted work for their demands in pithoragarh
पटवारियों का कार्य बहिष्कार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पिथौरागढ़ में राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षकों ने दो सूत्री मांगों के लिए कार्य बहिष्कार कर अपनी-अपनी तहसीलों में धरना-प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि न्यायालय के आदेश के खिलाफ बगैर संसाधन उपलब्ध कराए उनसे पुलिस संबंधी कार्य कराए जा रहे हैं, जो गलत है। राजस्व उपनिरीक्षकों के कार्य बहिष्कार से प्रमाणपत्र बनाने सहित भूमि से संबंधित काम पूरी तरह से ठप रहे, इससे लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन

जिला मुख्यालय की तहसील में संगठन के जिलाध्यक्ष विजय पंत के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए राजस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षकों ने कहा कि वे अंश निर्धारण के लिए अपने निजी मोबाइल का प्रयोग करने के लिए मजबूर हैं। लंबे समय से इस काम के लिए लैपटॉप और इंटरनेट के लिए डॉटा पैक देने की मांग की जा रही है इसे सरकार अनसुना कर रही है। मोबाइल की छोटी स्क्रीन में काम करने से उनकी आंखों पर इसका बुरा असर पड़ने लगा है।

विज्ञापन

उनकी इस परेशानी को अनदेखा कर उन पर अंश निर्धारण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। न्यायालय ने मई से राजस्व पुलिस का पूरा कार्य सिविल पुलिस को देने के आदेश दिए थे लेकिन अब भी उनसे पुलिस का कार्य लिया जा रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी दोनों मांगे नहीं मानी गईं तो वे पूर्ण रूप से कार्य बहिष्कार शुरू कर देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

इधर, राजस्व निरीक्षकों और उप निरीक्षकों के कार्य बहिष्कार से लोगों को खासी दिक्कत का सामना करना पड़ा। कई युवा भर्ती सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में आवेदन करने के लिए जरूरी स्थायी, जाति, चरित्र सहित अन्य प्रमाणपत्र बनाने के लिए तहसील पहुंचे थे लेकिन हड़ताल के कारण उनके कार्य नहीं हुए और उन्हें निराश लौटना पड़ा। इसी तरह भूमि संबंधी कार्यों के लिए तहसील पहुंचे लोग भी बैरंग लौटे। प्रदर्शन करने वालों में देव गिरी, मदन मोहन जोशी, मनीषा पवार, योगिता जोशी, भूपेंद्र पंत, विजय शाह, मोहित चंद आदि जस्व निरीक्षक और उपनिरीक्षक शामिल रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed