फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Representatives returned to garbage vehicles

जन प्रतिनिधियों ने कूड़ा वाहनों को लौटाया

Sun, 23 Dec 2018 10:01 PM IST
kamlesh kamlesh ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, पिथौरागढ़ Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 23 Dec 2018 10:01 PM IST
विज्ञापन
Representatives returned to garbage vehicles
नैनीपातल कूड़ा डंपिंग स्थल पर कूड़ा डालने को लेकर विरोध जताते लोग - फोटो : अमर उजाला

नैनीपातल स्थित कूड़ा डंपिंग स्थल पर लगी आग सातवें दिन भी नहीं बुझ पाई। क्षेत्र के आक्रोशित जनप्रतिनिधियों ने डंपिंग स्थल पर जोरदार विरोध किया। उन्होंने नगर से कूड़ा लेकर पहुंचे पालिका के 10 वाहनों को बगैर कूड़ा उतारे वापस भेज दिया। सूचना पर पालिकाध्यक्ष, एडीएम और पालिका के अधिशासी अधिकारी मौके पर पहुंचे और जन प्रतिनिधियों से वार्ता की।

विज्ञापन


बीसाबजेड़, भौड़ी, सुखपोखरी, मझेड़ा, नैनीपातल, नाघर, सातसिलिंग, सल्मोड़ा आदि गांवों के प्रधान और क्षेत्र पंचायत सदस्य रविवार को नैनीपातल स्थित कूड़ा डंपिंग स्थल पर पहुंचे और वहां कूड़ा डालने का विरोध किया। उनका कहना था कि सात दिनों से कूड़े में लगी आग अभी नहीं बुझ पाई है। आग से उठने वाले धुएं के प्रदूषण और दुर्गंध से ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। उन्होंने कहा कि जब तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जाता है, कूड़ा नहीं डालने दिया जाएगा। उन्होंने कूड़ा लेकर गए पालिका के 10 वाहनों को बैरंग लौटा दिया। सूचना पर पालिकाध्यक्ष राजेंद्र सिंह रावत, एडीएम आरडी पालीवाल, ईओ दीपक कुमार मौके पर पहुंच गए।
विज्ञापन


क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पहले कूड़े में लगी आग बुझाई जाए। साथ ही चार नए कूड़ा स्थल चिन्हित करने और उनमें तीन-तीन माह की बारी से कूड़ा डालने की मांग की। इस पर पालिकाध्यक्ष और प्रशासनिक अधिकारियों ने सहमति जताई। रावत ने कहा कि पालिका में इस संबंध में क्षेत्र के जन प्रतिनिधियों की बैठक शीघ्र ही बुलाकर कूड़े का ठोस समाधान निकाला जाएगा। सामाजिक कार्यकर्ता मनोज भट्ट ने कहा कि पालिका हमेशा उदासीन रवैया अपनाती है। इसका खामियाजा क्षेत्र की जनता को भुगतना पड़ता है। विरोध जताने वालों में प्रधान रामी चंद, प्रवीण चंद, सोनू चंद, भुवन कुमार, विक्रम सिंह, कुलदीप, दीवानी राम, ललित चंद, कलि घोटा, पंकज सौन, महेंद्र सामंत, वीरेंद्र सामंत, कमल चंद, गंगादत्त कापड़ी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आग बुझाने में लगी आईटीबीपी
पिथौरागढ़। नैनीपातल स्थित कूड़ा डंपिंग स्थल में लगी आग की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पिछले सात दिनों से आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। पालिका ने पहले जेसीबी से मिट्टी डलवाई, साथ ही पानी भी डाला गया। बावजूद इसके आग नहीं बुझी। नगर से प्रतिदिन 28 टन कूड़ा यहां फेंका जाता है। वर्षों से जमा कूड़े में अंदर तक आग फैल गई है। रविवार को आईटीबीपी की फायरब्रिगेड और जवानों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। ईओ दीपक कुमार ने बताया कि आग पर काबू पाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed