{"_id":"64ef81b3b2807819cc0ca7c9","slug":"relief-from-the-deployment-of-guest-professors-in-the-department-of-mathematics-pithoragarh-news-c-230-1-shld1026-3900-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pithoragarh News: गणित विभाग में अतिथि प्राध्यापकों की तैनाती से मिली राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Pithoragarh News: गणित विभाग में अतिथि प्राध्यापकों की तैनाती से मिली राहत
Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
Updated Wed, 30 Aug 2023 11:21 PM IST
विज्ञापन
पिथौरागढ़। एसएसजे विश्वविद्यालय अल्मोड़ा के पिथौरागढ़ कैंपस में गणित विभाग में दो नए प्राध्यापकों की तैनाती हो गई है। कैंपस बनने के बाद विभाग में पिछले दो माह से छात्रों को पढ़ाने वाला कोई नहीं था।
पिथौरागढ़ कैंपस में दो माह बाद गणित विभाग में दो अतिथि प्राध्यापक तैनात हो गए हैं। इनकी तैनाती के बाद गणित विषय के छात्र-छात्राओं ने राहत की सांस ली है। पूर्व में विभाग में तैनात प्राध्यापक कैंपस बनने के बाद हल्द्वानी पीजी कॉलेज चले गए थे। तब से विभाग में पद रिक्त चल रहा था। ऐसे में छात्रों की पढ़ाई के साथ ही अन्य विभागीय कार्य भी नहीं हो पा रहे थे। कैंपस निदेशक डॉ. हेमचंद्र पांडेय ने बताया कि दो पदों के लिए हुए साक्षात्कार के बाद अतिथि प्राध्यापक डॉ. रोहित कुमार और डॉ. मीना जोशी की तैनाती हो गई है। एक ने विभाग में तैनाती भी कर ली है। दूसरे प्राध्यापक अगले माह ज्वाइन करेंगे।
अभाविप के छात्र नेता पीयूष उप्रेती ने बताया कि पिछले 20 दिनों से वह लगातार पत्राचार और फोन के माध्यम से गणित विभाग में प्राध्यापकों की नियुक्ति के लिए प्रयास कर रहे थे। विभाग में प्राध्यापक नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं भी मानसिक तनाव में थे। अब पढ़ाई नियमित हो सकेगी।