फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Red Cross Society will open Janaushadhi Kendra in Dharchula

Pithoragarh News: धारचूला में रेडक्रॉस सोसायटी खोलेगी जनऔषधि केंद्र

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 01 Dec 2022 04:30 AM IST
विज्ञापन
Red Cross Society will open Janaushadhi Kendra in Dharchula
जिलाधिकारी रीना जोशी के साथ रेडक्रास सोसाइटी के पदाधिकारी और सदस्य। संवाद - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़। डीएम ने बुधवार को कार्यालय कक्ष में जिला रेडक्रॉस सोसाइटी प्रबंधन समिति के साथ बैठक की। उन्होंने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों से कार्यों की जानकारी ली। इस दौरान रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव ने सोसायटी की वित्तीय स्थिति का प्रस्तुतीकरण किया। डीएम ने धारचूला में जन औषधि केंद्र के लिए संस्तुति दी।
विज्ञापन

बैठक में डीएम रीना जोशी ने रेडक्रॉस सोसायटी के सदस्यों के लिए जैकेट खरीदने और धारचूला में जन औषधि केंद्र की स्थापना करने की संस्तुति दी। डीएम ने रेडक्रॉस सोसायटी को सदस्यों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। साथ ही समाज कल्याण विभाग के साथ समन्वय स्थापित कर शिविर का आयोजन कर जनपद के दिव्यांगों को उपकरण उपलब्ध कराने को कहा। बैठक में रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव एमसी पंत, एसीएमओ हेमंत कुमार मर्तोलिया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर लगाएगा रेडक्रॉस
पिथौरागढ़। भारतीय रेडक्रॉस सोसायटी की बैठक में जिले के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक स्वास्थ्य शिविर लगाने का निर्णय लिया गया।
जिलाधिकारी रीना जोशी की उपस्थिति में हुई बैठक में रेडक्रॉस के सचिव भगवान सिंह ने डीएम को विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया। डीएम ने रेडक्रॉस सोसायटी से सभी क्षेत्रों में रक्तदान शिविर लगाने और आपदा पीड़ितों को राहत सामग्री के साथ ही राशन उपलब्ध कराने को कहा। उन्होंने कहा कि जिले के धारचूला और मुनस्यारी के आपदा प्रभावित गांवों में राहत शिविर लगाकर क्षेत्रवासियों को स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस पर रेडक्रॉस के चेयरमैन एमसी पंत ने कहा कि स्वास्थ्य शिविर शीघ्र ही लगाए जाएंगे। रेडक्रॉस के कोषाध्यक्ष नवराज भैंसोड़ा ने स्कूलों, कॉलेजों में जूनियर, सीनियर रेडक्रॉस की स्थापना करने की बात कही। इस दौरान आनंद सिंह धामी, कुंदन सिंह दिगारी, सरोज जोशी, डॉ. तारा सिंह, गोविंद बल्लभ नगरकोटी, डॉ.हेमंत कुमार मर्तोलिया, मनीष पंत आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed