फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Recorded in the name of Garbyal and Gunjyal

गर्ब्याल और गुंज्यालों के नाम पर दर्ज हैं कालापानी की जमीन के दस्तावेज

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Recorded in the name of Garbyal and Gunjyal
काली नदी का उद्गम स्थल कालापानी। अमर उजाला - फोटो : PITHORAGARH
कालापानी के जिस क्षेत्र में नेपाल अपना दावा करता है उसका नेपाल से कोई लेना-देना नहीं है। भारतीय सीमा से लगा नेपाल का अंतिम गांव छांगरू भी कालापानी से 17 किलोमीटर की दूरी पर बसा है। छांगरू के साथ ही चीन सीमा की ओर स्थित तिंकर गांव में भी रं समुदाय के ही लोग निवास करते हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि यह पूरी जमीन नेपाल के राजा ने भारतीय रं समुदाय के लोगों को दी थी। आज भी गुंजी गांव में राजा के मुहर वाले दस्तावेज मौजूद हैं।
विज्ञापन

कालापानी भारतीयों का तीर्थ स्थल है। रं समुदाय के लोग यहां पर अस्थि विसर्जन करते हैं। कालापानी, काली नदी का उद्गम स्थल है। यहां पर काली माता का एक मंदिर है। यही काली नदी कालापानी से भारत और नेपाल दोनों देशों का सीमांकन करती है। आगे चलकर टनकपुर में यह शारदा नदी बन जाती है। मानसरोवर यात्रा मार्ग पर स्थित गुंजी से कालापानी की दूरी नौ किमी है। इसके बीच में कोई आबादी नहीं है। कालापानी से 17 किमी दूर नेपाल का छांगरू गांव है। कालापानी में भारत के गर्ब्यालों की नाप भूमि है, जिसमें आम लोगों की कोई बसासत नहीं है। यहां पर
विज्ञापन

सुरक्षा एजेंसियां आईटीबीपी और आईबी तैनात हैं। इसके अलावा स्थानीय लोगों के छह होटल हैं। बताया जाता है कि राजशाही के दौर में नेपाल के राजा ने कालापानी क्षेत्र की जमीन गर्ब्याल और गुंज्याल परिवारों के नाम पर कर दी थी। सूत्रों के अनुसार इनके दस्तावेज आज भी गुंजी में मौजूद हैं। गुंजी से आगे कालापानी और लिपूलेख तक का भूभाग निर्जन है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- कालापानी से लीपूलेख की दूरी लगभग 15 किमी है। यहां विशाल दर्रे और पहाड़ियां हैं। जबकि यहां से धारचूला की ओर गर्ब्यांग के समीप काली नदी में सीतापुल स्थित है। इसी पुल से भारत और नेपाल के बीच आवाजाही होती है। महत्वपूर्ण बात यह है कि नेपाल के अधिकारियों को भी अपनी भारत और चीन से लगी सीमा देखने के लिए भी भारत के इसी सीतापुल से नेपाल में प्रवेश करना पड़ता है।
क्षेत्र में संचार सुविधा नहीं
- इस क्षेत्र में संचार की कोई सुविधा नहीं है। केवल सुरक्षा एजेंसियों के पास सेटेलाइट फोन या वायरलेस रहते हैं। कालापानी के निकटवर्ती गुंजी गांव में स्थायी रूप से रहने वाले लगभग 50 परिवार और हर साल माइग्रेशन पर जाने वाले एक सौ परिवारों का पूरा राशन सहित अन्य जरूरत का सामान भारत से जाता है।
कालापानी के निकट स्थित अपि का जंगल भी नेपाल के राजा ने गर्ब्याल परिवारों को दिया था। आज भी यह भूमि गर्ब्यालों के नाम पर भूमि रिकार्ड में दर्ज है। यहां भारतीय कीड़ा जड़ी निकालने के जाते हैं।
कालापानी और यह पूरा क्षेत्र भारतीयों की भूमि है। यह जमीन यहां के लोगों के नाम पर दर्ज है। नेपाल का कालापानी क्षेत्र की जमीन पर दावा करना पूरी तरह से गलत है।

-कृष्णा गर्ब्याल, अध्यक्ष रं संस्था धारचूला।

कालापानी इलाके में स्थित गर्ब्यांग में भारत-नेपाल को जोड़ने वाला सीतापुल। अमर उजाला

कालापानी इलाके में स्थित गर्ब्यांग में भारत-नेपाल को जोड़ने वाला सीतापुल। अमर उजाला- फोटो : PITHORAGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed