फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Reconstruction of Thal-Lejam Road

22 साल बाद थल-लेजम मोटर मार्ग का होगा सुधारीकरण और डामरीकरण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Jan 2022 12:04 AM IST
विज्ञापन
Reconstruction of Thal-Lejam Road
थल के गोल में थल-लेजम सड़क का शिलान्यास करती विधायक मीना गंगोला और अन्य। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : PITHORAGARH
थल (पिथौरागढ़)। जर्जर थल-लेजम मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण का कार्य 22 साल बाद अब शुरू होगा। विधायक मीना गंगोला ने मंगलवार को 2.80 किमी थल-लेजम मोटर मार्ग के सुधारीकरण और डामरीकरण कार्य का शिलान्यास किया। इससे ग्रामीणों में खुशी की लहर है। विधायक मीना ने बताया कि सरकार ने इस सड़क में डामरीकरण, सुधारीकरण के लिए स्पेशल कंपोनेंट प्लान (एससीपी) मद से 203.29 लाख रुपये स्वीकृति हुए हैं।
विज्ञापन

सड़क का डामरीकरण हो जाने से गोल, कमद, लेजम, भनारकोट, कौली, खितौली, गडेरा, चामी, घंगोली, आमथल, भुरौला, घंगोली सहित 24 से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। अब लोगों को बरसात के दिनों में भी सड़क के बंद होने से निजात मिलेगी। ये सड़क नायलसपोली-जुजोली, पांखू भट्टीगांव से नौलड़ा पीएमजेएसवाई सहित दो सड़कों को जोड़ती हैं।
विज्ञापन

इस मौके पर भाजपा नेता गोकुल गंगोला, पूर्व ब्लॉक प्रमुख खुशाल सिंह भंडारी, जिला सहकारी बैंक उपाध्यक्ष नरेंद्र सिंह रौतेला, भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिलाध्यक्ष दिनेश आर्या, पूर्व ज्येष्ठ उपप्रमुख भूपाल सत्याल, प्रधान मदन रावत, जितेंद्र चंद, मनीष सत्याल, कृष्ण गोपाल पंत, चंद्र सिंह महरा, सुंदर सिंह महरा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed