फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Received more than 26 lakh rupees from old man

Pithoragarh News: वृद्ध से मिले 26 लाख से अधिक रुपये

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 10:24 PM IST
विज्ञापन
Received more than 26 lakh rupees from old man
पिथौरागढ़। पुलिस ने संदिग्ध अवस्था में पकड़े एक वृद्ध के कब्जे से 26 लाख रुपये बरामद किए हैं। रुपयों से भरे बैग को सीज करने के साथ ही आयकर विभाग को सूचना दे दी है।
विज्ञापन

कांस्टेबल बलवंत सिंह और भूपेंद्र सिंह 23 नवंबर को रोडवेज स्टेशन से मिले मित्तल कुटीर रतनकुंज कालाढूंगी रोड हल्द्वानी जिला नैनीताल निवासी धर्मपाल रस्तोगी (74) को थाने ले आए। उनके पास एक पिट्ठू बैग में बड़ी रकम थी। इस पर पुलिस कर्मी उन्हें स्टेट बैंक सिमलगैर ले गए। यहां मशीन से गणना में कुल रकम 26,73,160 रुपये निकली।
विज्ञापन

पूछताछ में धर्मपाल रस्तोगी ने बताया कि रकम श्री अमृता मां ज्वैलर्स बल्यूटिया कांप्लेक्स बर्तन बाजार हल्द्वानी जिला नैनीताल वालों की हैं। बताया कि यह रकम पिथौरागढ़ में बेचे गए सोने की है जिसे वह लेकर जा रहा है। हालांकि धर्मपाल रुपयों से संबंधित दस्तावेज नहीं दिखा पाया। उसने दस्तावेज मालिक के पास होने की बात कही। इसके बाद प्रभारी निरीक्षक मोहन पांडे, एसआई बसंत पंत, बबीता टम्टा ने बैग को सीज कर दिया। साथ ही आयकर विभाग को मामले की जानकारी दे दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed