{"_id":"5e0f7c548ebc3e696a2ea11a","slug":"reach-the-benefits-of-development-schemes-to-the-public-kaushik-pithoragarh-news-hld3681429163","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनता तक पहुंचाएं विकास योजनाओं का लाभ: कौशिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनता तक पहुंचाएं विकास योजनाओं का लाभ: कौशिक
विज्ञापन
पिथौरागढ़ लोनिवि गेस्ट हाउस में पत्रकार वार्ता करते कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक। अमरउजाला
- फोटो : PITHORAGARH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने अधिकारियों के साथ बैठक कर योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंचाने और विकास कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन में मंत्री कौशिक ने अधिकारियों से विकास योजनाओं के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत संचालित विभिन्न पेंशन, छात्रवृत्ति योजनाओं का लाभ लाभार्थी को समय पर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिले में पेंशन योजनांतर्गत जो भी पात्र लाभार्थी हैं उनके खाते में निर्धारित समय पर पेंशन राशि जमा करें। साथ ही जो पात्र अभी छूटे हैं उनके आवेदन प्राप्त कर योजना का लाभ पहुंचाए।
उन्होंने जिलाधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे से कहा कि जिले के सभी नगर निकाय क्षेत्रों में भी स्थानीय जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर विकास प्राधिकरण के बारे में जानकारी उपलब्ध कराई जाए। मंत्री ने आंवलाघाट पंपिंग योजनांतर्गत वर्तमान में तीसरे वेल के साथ ही एक अतिरिक्त पेयजल टैंक का निर्माण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने 6.2 एमएलडी की नगर सीवेज योजना की समीक्षा के दौरान पेयजल निगम को शीघ्र कार्यों को पूरा करने को कहा। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता अशोक कुमार ने बताया कि घाट पंपिंग योजनांतर्गत ऑलवेदर रोड से क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन की मरम्मत करने के लिए 3.5 करोड़ रुपये प्राप्त हुए हैं। इसमें से करीब चार किमी. पेयजल लाइन बिछा दी गई है। इससे पूर्व मंत्री ने कार्यकर्ताओं की बैठक लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में जिपं अध्यक्ष दीपिका बोहरा, विधायक चंद्रा पंत, अध्यक्ष केएमवीएन केदार जोशी, जिपं उपाध्यक्ष कोमल मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, पुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शनी, नगर पंचायत अध्यक्ष गंगोलीहाट जयश्री पाठक समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
सीएए कानून को लेकर कांग्रेस खराब कर रही माहौल : कौशिक
नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) को लेकर कांग्रेस देश में माहौल खराब कर रही है। सीएए किसी की नागरिकता लेने वाला नहीं बल्कि नागरिकता देने वाला कानून है। यह बात प्रदेश के शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक ने कही।
विज्ञापन
पिथौरागढ़ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि सीएए किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ नहीं है। इस कानून (एक्ट) को लोक सभा, राज्य सभा में पास होने के बाद राष्ट्रपति ने स्वीकृति दी है। इस कानून के तहत 31 दिसंबर 2014 से पहले धार्मिक प्रताड़ना के कारण पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान से भारत आए हिंदू, बौद्ध, सिख, जैन, पारसी एवं ईसाई लोगों को भारत की नागरिकता दी जा सकेगी। उन्होंने कहा कि सीएए के मुद्दे पर कांग्रेस ने माहौल खराब करने की कोशिश की। जबकि कांग्रेस ने भारत सरकार के इतने बड़े कदम का समर्थन करना चाहिए था।
उन्होंने कहा कि सीएए एक कानून है। इस पर गंभीर चर्चा हुई है। जबकि एनआरसी अभी प्रक्रिया में है। एनआरसी और सीएए के अंतर को समझने की जरूरत है। इसी बात को भाजपा आज लोगों के बीच जाकर समझाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि जो भ्रम विपक्षियों ने फैलाया है उस भ्रम को दूर करने के प्रयास हो रहे हैं। लोग बड़ी संख्या में इस कानून का समर्थन कर रहे हैं। इस अवसर पर विधायक चंद्रा पंत, भाजपा जिलाध्यक्ष विरेंद्र वल्दिया, केएमवीएन अध्यक्ष केदार जोशी, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, पालिकाध्यक्ष राजेंद्र रावत, महेंद्र लुंठी, कोमल मेहता उपस्थित थे।
अल्पसंख्यकों को नागरिकता संशोधन कानून की जानकारी दी
चंपावत। भाजपा ने नागरिकता संशोधन कानून के मुद्दे पर अल्पसंख्यकों को गुमराह करने का विपक्ष पर आरोप लगाया है। शुक्रवार को कार्यकर्ताओं ने कानून की बारीकियां बताते हुए अल्पसंख्यकों से एकजुट होकर सरकार के कदम का समर्थन करने की अपील की है।
कार्यकर्ताओं ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून किसी जाति और धर्म विशेष के लिए नहीं है और न ही यह कानून किसी की नागरिकता छीनता है। इस कानून के जरिए पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक रूप से प्रताड़ना के शिकार छह धर्म व जातियों के लोगों को भारतीय नागरिकता के दरवाजे खुलेंगे। वरिष्ठ नेता चंद्रकिशोर बोहरा ने कहा कि यह कानून किसी भी रूप में न मुस्लिम विरोधी है और न ही इससे मुस्लिम समाज का कोई नुकसान होगा।
कार्यकर्ताओं ने मुस्लिम समाज की आशंकाओं को भी दूर किया। आरोप लगाया कि कांग्रेस सहित कई विरोधी दल सीएए के मामले में झूठा प्रचार कर मुस्लिम समाज को बरगला रहे हैं। पार्टी ऐसी किसी भी मंशा को कामयाब नहीं होने देगी। वहां भाजपा नगर अध्यक्ष कैलाश अधिकारी, नगर संयोजक चंद्र किशोर बोहरा, हाफिज रफीक, मोहम्मद आरिफ, हनीफ अहमद, रईस अहमद, इकबाल अहमद, नफीस अहमद, गुड्डू, अबरार आलम, याकूब आदि थे।