फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Pithoragarh News ›   Ravana has come to alert me, why is he raising his voice unnecessarily...

Pithoragarh News: सजग करने मैं आया रावण, क्यों रार नाहक बढ़ा रहा है...

Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Updated Tue, 24 Oct 2023 11:06 PM IST
विज्ञापन
Ravana has come to alert me, why is he raising his voice unnecessarily...
पिथौरागढ़। सोरघाटी में आयोजित रामलीला के नवें दिन का मंचन रावण दरबार से हुआ। अंगद राम दूत बनकर रावण को समझाने पहुंचते हैं लेकिन अहंकार में चूर रावण अंगद के प्रस्ताव को अस्वीकार कर देता है।
विज्ञापन

इस पर अंगद कहते हैं सजग करने मैं आया रावण, क्यों रार नाहक बढ़ा रहा है। यहां से अंगद के वापस लौटने, लक्ष्मण-मेघनाद युद्ध, लक्ष्मण को शक्ति, हनुमान का संजीवनी लाने और लक्ष्मण मूर्छा तक की लीला का मंचन किया गया।
विज्ञापन

वहां अतिथि वीरेंद्र साह ठुलघरिया, वीरेंद्र वल्दिया, हयात भंडारी, डॉ. धर्मानंद भट्ट, एनडी बगौली, ललित शौर्य समेत कई दर्शक मौजूद रहे। उधर टकाना की रामलीला में भी देर रात तक दर्शक रामलीला का आनंद उठा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया..
मुवानी/अस्कोट। सोमवार की रात की लीला का शुभारंभ राम और लक्ष्मण का सीता की खोज करने से हुआ। शबरी के आश्रम पहुंचने पर वहां शबरी शांत भाव से बैठकर रामा-रामा रटते-रटते बीती रे उमरिया... भजन गा रही है। उसके बाद वह राम से सीता को खोजने के लिए पंपापुर में जाकर सुग्रीव से मित्रता के लिए कहती हैं।
इसके बाद हनुमान-राम संवाद, सुग्रीव से मित्रता, बाली वध तक की लीला का मंचन किया गया। वहां श्यामचरण उप्रेती, मंटू कुमार, भुवन चंद्र जोशी, रमेश बम, संजय वर्मा, संजय भट्ट, जगत सिंह मेहता आदि मौजूद रहे।
इधर अस्कोट में चल रही रामलीला में धनुष यज्ञ से परशुराम-लक्ष्मण संवाद तक का मंचन किया गया। मुख्य अतिथि 1975 तक पांच बार राम की भूमिका निभाने वाले सेवानिवृत्त कमांडर नारायण सिंह धामी रहे। वहां अध्यक्ष होशियार सिंह पाल, गोविंद भंडारी, सुशील पाल, विक्रम पाल, दिनेश, महेश, वीरजंग, गोविंद रावत समेत दर्शक मौजूद रहे। संवाद
नमो गंगे तरंगे पाप हारी...
गंगोलीहाट/झूलाघाट। श्री महाकाली दरबार रामलीला कमेटी एवं सांस्कृतिक मंच की ओर से आयोजित मंचन के पांचवें दिन राम-केवट संवाद की लीला का मंचन किया गया। केवट कहते हैं नमो गंगे तरंगे पाप हारी, सदा जय हो सदा जय हो तुम्हारी...।
इसके बाद श्रीराम के वियोग में दशरथ के प्राण त्यागने की लीला का मंचन किया गया। वहां भाजपा अनुसूचित मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दर्पण कुमार, जेई अभियंता मनोज कुमार कमेटी के अध्यक्ष हेमराज रावल आदि थे।
इधर झूलाघाट की रामलीला 123वें वर्ष में प्रवेश कर गई है। सोमवार को पहले दिन मुख्य अतिथि नवराज भट्ट ने दीप प्रज्वलित कर लीला का शुभारंभ किया। नटी सूत्रधार से श्रीराम के जन्म की लीला का मंचन किया गया।
राम का किरदार पवन इजरवाल, लक्ष्मण तेजस पंत, भरत लक्ष्मण सिंह कुंवर, शत्रुघ्न भावेश, रावण रेखा भट्ट, नारद रुचि भट्ट, शिव नीमा नरियाल, पार्वती गीता पंगरिया और पृथ्वी का किरदार शकुंतला भट्ट ने निभाया।

कमेटी के अध्यक्ष कैलाश चंद्र भट्ट, वक्ता सदानंद भट्ट, तबला और हारमोनियम में भरत भट्ट, जीवन चंद्र भट्ट, हेमंत पंगरिया संगत दे रहे हैं। रामलीला में महिलाओं की भूमिका काफी सराही जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed